Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू पुलिस का बड़ा छापा : 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू पुलिस का बड़ा छापा : 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 13, 2026Updated:February 13, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रक को जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 7821 लीटर बताई जा रही है, जिसकी बाजार कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है।

    पुलिस के मुताबिक, 11 फरवरी 2026 की रात शहर थाना की गश्ती टीम ड्यूटी पर थी। इसी दौरान मध निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना से गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक (BR 11 GC-3084) से अवैध सामान ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और सदर चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

    शाहपुर पुल के पास रोका गया ट्रक

    करीब सुबह 4:30 बजे शाहपुर पुल की ओर से आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने रोककर जांच की। पहली नजर में ट्रक में खाद की बोरियां लदी दिख रही थीं, जिनके ऊपर नीला तिरपाल ढका हुआ था। लेकिन पुलिस को शक हुआ। सड़क पर जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रक और उसमें सवार लोगों को शहर थाना लाया गया। थाना परिसर में जब 30 खाद की बोरियां हटाई गईं, तो नीचे से अंग्रेजी शराब की पेटियां निकलनी शुरू हो गईं। गिनती करने पर कुल 875 पेटी शराब बरामद हुई।

    क्या-क्या हुआ जब्त

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक से 875 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 7821 लीटर) बरामद की। इसके साथ ही एक ट्रक (BR 11 GC-3084), पांच मोबाइल फोन, 30 खाद की बोरियां और एक जीपीएस यंत्र भी जब्त किया गया।

    तीन आरोपी गिरफ्तार

    इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ट्रक चालक भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार राय उम्र 33 साल, जिला सारन (छपरा), बबन राय उम्र 35 वर्ष साल, चालक, जिला सारन (छपरा) तथा सतीश कुमार उम्र 55 साल, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    दर्ज हुई प्राथमिकी

    इस मामले में शहर थाना कांड संख्या 57/2026, दिनांक 12.02.2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

    पुलिस का सख्त संदेश

    पलामू पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जो भी लोग इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

    Also Read : गुमला के कांटासारू गांव में कुएं से मिली लापता बुजुर्ग महिला की ला’श, पुलिस जुटी जांच में

    7821 liters of liquor 7821 लीटर शराब 875 boxes of liquor 875 पेटी शराब 90 लाख की शराब Bihar Police campaign City police station English liquor recovered Illegal Liquor Liquor Smuggling Liquor worth 90 lakhs palamu police action Sadar Chowk checking Shahpur Bridge three arrested truck seized अंग्रेजी शराब बरामद अवैध शराब ट्रक जब्त तीन गिरफ्तार पलामू पुलिस कार्रवाई बिहार पुलिस अभियान शराब तस्करी शहर थाना शाहपुर पुल सदर चौक चेकिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला के कांटासारू गांव में कुएं से मिली लापता बुजुर्ग महिला की ला’श, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article बिहार का हथियार तस्कर कोडरमा से गिरफ्तार, चार देशी कट्टा जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.