Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 50 हजार का इनामी नक्सली आदेश गंझू दो साथियों संग गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 50 हजार का इनामी नक्सली आदेश गंझू दो साथियों संग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार में नक्सलियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी नक्सली आदेश गंझू को उसके दो साथियों के साथ धर दबोचा। गिरफ्त में आए अन्य नक्सलियों की पहचान उज्ज्वल कुमार और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। तीनों चतरा जिले के टंडवा के रहने वाले हैं।

    गुप्त सूचना पर बनी टीम, जंगल में की गई घेराबंदी

    लातेहार एसपी कुमार गौरव को खबर मिली थी कि आदेश गंझू के नेतृत्व में एक दस्ता बारियातू थाना क्षेत्र के पकरुआ जंगल में जुट रहा है और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

    पुलिस टीम जैसे ही चिन्हित जगह पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू की, वैसे ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। लेकिन जवानों ने तेजी दिखाते हुए तीनों को मौके से ही पकड़ लिया।

    हथियार, गोलियां और टीएसपीसी का पर्चा बरामद

    तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों के पास से 2 पिस्टल, 35 जिंदा गोलियां, उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के पर्चे, कुछ दस्तावेज और एक डायरी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

    जेल से निकलकर फिर बना रहा था गिरोह

    एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आदेश गंझू पहले भी जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अपराधियों को जोड़ना शुरू किया और अलग-अलग नक्सली संगठनों के नाम पर लेवी वसूली और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

    उसके खिलाफ लातेहार समेत चतरा, हजारीबाग और रांची जिले के कई थाना क्षेत्रों में 21 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सरकार ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

    पुलिस अधीक्षक,लातेहार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आदेश गंझू अपने सहयोगियों के साथ बालूमाथ-बारियातू क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी क्रम में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर pic.twitter.com/5AIfJEsRBm

    — Latehar Police (@LateharPolice) February 11, 2026

    कई जिलों में फैला था नेटवर्क

    पुलिस के मुताबिक, आदेश और उसके साथी लातेहार के बालूमाथ और बरियातू, चतरा के टंडवा, लावालौंग, गिद्धौर, सिमरिया, हजारीबाग के केरेडारी और रांची के खलारी व मैक्लुस्कीगंज इलाके में सक्रिय थे। ये लोग अलग-अलग नक्सली संगठनों का नाम लेकर ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी मांगते थे।

    छापेमारी टीम को मिलेगा इनाम

    एसपी ने बताया कि इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को रिवॉर्ड देने की अनुशंसा की जाएगी। छापेमारी दल में डीएसपी विनोद रवानी, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, बरियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

    पुलिस का कहना है कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

    Also Read : नए सिंथेटिक ड्रग ‘साइक्लोर्फिन’ को लेकर झारखंड में अलर्ट, सभी जिलों को सख्त निगरानी का निर्देश

    2 pistols 2 पिस्तौल 35 bullets 35 गोलियां 50 हजार इनामी नक्सली Aadesh Gangju Bariatu Police Station Chatra Tundwa DSP Vinod Rawani jharkhand crime news Jharkhand police Latehar police levy collection Maoist network militant activity Naxal Operation Naxalite arrest Naxalite with a reward of Rs 50 thousand Pakrua forest SP Kumar Gaurav TSPC weapons recovered आदेश गंझू उग्रवादी गतिविधि एसपी कुमार गौरव चतरा टुंडवा झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड पुलिस टीएसपीसी डीएसपी विनोद रवानी नक्सल अभियान नक्सल ऑपरेशन नक्सली गिरफ्तारी पकरूआ जंगल बरियातू थाना माओवादी नेटवर्क लातेहार पुलिस लेवी वसूली हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए सिंथेटिक ड्रग ‘साइक्लोर्फिन’ को लेकर झारखंड में अलर्ट, सभी जिलों को सख्त निगरानी का निर्देश
    Next Article नशे के कारोबार पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अफीम की फसल उजाड़ी और महुआ शराब जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Latest Posts

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.