Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आरटीई पोर्टल के तहत पिछले वर्ष ऑनलाइन माध्यम से नामांकन हुआ, इस वर्ष भी बेहतर करना हैः डीडीसी
    झारखंड

    आरटीई पोर्टल के तहत पिछले वर्ष ऑनलाइन माध्यम से नामांकन हुआ, इस वर्ष भी बेहतर करना हैः डीडीसी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिला परिषद सभागार में सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में ऑनलाइन नामांकन को लेकर कार्यशला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री जी ने किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी  जगरनाथ लोहरा, बोकारो विधायक प्रतिनिधि संजय त्यागी, चंदनकियारी विधायक प्रतिनिधि हेमंत शेखर, सहायक जिला परियोजना पदाधिकारी ज्योती खालखो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे. मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री जी. ने अपने संबोधन में कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) एवं झारखंड आवासीय बालिक विद्यालय (जेएबीवी) में शैक्षणिक वर्ष 2024 – 25 में पहली बार ऑनलाइन माध्यम से नामांकन किया जाएगा. इसके पीछे का उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाना एवं जरूरतमंद छात्राओं का विद्यालय में सरल तरीके से नामांकन दिलाना है. इसके लिए केजीबीवी बोकारो वेब पोर्टल बनाया गया है. जिस पर नामांकन से संबंधित पूरी प्रक्रिया,आहर्ता की जानकारी उपलब्ध रहेगी.

    आवेदनों का भौतिक सत्यापन करेंगे बीआरपी – सीआरपीः डीडीसी

    प्राप्त आवेदनों में से सही अभ्यर्थियों का चयन हो, इसके लिए कई कार्य किए गए हैं. पोर्टल पर आवेदनों के सत्यापन को लेकर अलग कालम बनाया गया. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज, आवासीय,आय,वर्तमान स्थिति आदि का भौतिक निरीक्षण कर ऑनलाइन माध्यम से ही सत्यापन होगा. सत्यापन कार्य का निष्पादन प्रखंड साधन सेवी (बीआरपी)संकूल साधन सेवी (सीआरपी) द्वारा किया जाएगा. ऑनलाइन माध्यम से कैसे इन कार्यों को किया जाएगा,इसके प्रशिक्षण के लिए ही इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है. उन्होंने प्रशासन के इस कार्य के सफल संचालन में सत्यापन कार्य की महत्ता एवं बीआरपी – सीआरपी की भूमिका के संबंध में बताया. डीडीसी ने कार्यशाला में बताई गई बातों को ध्यान से सुनने और उसका अनुकरण करते हुए भविष्य में कार्य को पूरा करने को कहा. मौके पर एक्सपर्ट राहुल द्वारा पोर्टल, बीआरपी – सीआरपी के लागीन  पासवर्ड, फोटो जीओ टैग आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया. पोर्टल का संचालन कैसे होगा इसकी बारीकियों के संबंध में जानकारी दी. बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के घर जाकर ही उसके दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा,साथ ही अभ्यर्थी – अभिभावक की तस्वीर को भी अपलोड करना होगा. तस्वीर जीओ टैग होगा,जिससे लोकेशन का पता चल सकेगा. बताया कि कुछ दिनों में पोर्टल का संचालन शुरू होगा, नामांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन प्राप्त होने के साथ ही सत्यापन कार्य भी शुरू होगा.

    आरटीई पोर्टल के तहत पिछले वर्ष बेहतर कार्य हुआ, इस वर्ष भी बेहतर करना हैः डीडीसी

    उधर,  जिला परिषद सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री जी. की अध्यक्षता में जिले के निजी विद्यालयों के संचालकों,प्रबंधन के प्रतिनिधि आदि के साथ भी बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि राइड टू एजुकेशन (आरटीई) पोर्टल के माध्यम से पिछले वर्ष 2022-23 में पहली बार ऑनलाइन माध्यम से छात्र – छात्राओं का नामांकन हुआ,जो बेहतर रहा. इस वर्ष 24-25 में भी हमें बेहतर कार्य करना है. उन्होंने बताया कि हर्ष की बात है कि आरटीई पोर्टल बोकारो का अनुकरण पूरे राज्य ने किया है,सभी जिलों के डीईओ,डीएसई को आरटीई पोर्टल बनाने का निर्देश विभाग द्वारा दिया गया है. शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में भी आरटीई पोर्टल के माध्यम से ही नामांकन होगा. इस वर्ष पोर्टल में कुछ अतिरिक्त फीचर एड किया गया है. अभ्यर्थियों का सत्यापन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. इस कार्य को बीईईओ,बीआरपी – सीआरपी करेंगे. साथ ही, अभ्यर्थी के घर से स्कूल की दूरी का मैपिंग पोर्टल पर फीड रहेगा,ताकि आवेदन में कोई गलत जानकारी इंट्री नहीं कर सकेगा. उन्होंने सभी विद्यालयों को आरटीई के तहत नामांकन में प्रशासन को सहयोग करने की बात कहीं. मौके पर विभिन्न विद्यालयों के संचालकों के प्रतिनिधि ने अपना सुझाव दिया. सभी ने प्रशासन द्वारा इस कार्य की सराहना की. सभी प्रखंडों के प्रखंड साधन सेवी (बीआरपी) एवं संकूल साधन सेवी (सीआरपी), शिक्षा विभाग के कर्मी,विद्यालयों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

    Bokaro आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-75 किया जाम
    Next Article बोकारो इस्पात सयंत्र में महिला प्रसाधनों का किया गया जीर्णोद्धार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.