Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»धनबाद में फिर भू-धंसान, 10 घर जमींदोज – 4 घायल, 1 की हालत गंभीर
    Uncategorized

    धनबाद में फिर भू-धंसान, 10 घर जमींदोज – 4 घायल, 1 की हालत गंभीर

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में गुरुवार रात एक बार फिर भीषण भू-धंसान की घटना हुई। इस हादसे में लगभग 10 घर पूरी तरह जमीन में समा गए, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    अचानक धमाका और मची अफरा-तफरी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई, जिसके बाद जमीन धंसने लगी। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे, लेकिन कई लोग मलबे में फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

    पीड़ित मनोज सिंह ने बताया कि वे रात में खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी जोरदार आवाज हुई और जमीन हिलने लगी। वे किसी तरह बाहर निकल पाए, लेकिन देखते ही देखते आसपास के कई घर जमीन में समा गए। एक अन्य पीड़ित नरेश भुइयां ने कहा कि वे पहले से ही डर के माहौल में जी रहे थे और इस घटना में उनका सब कुछ खत्म हो गया।

    लोगों में आक्रोश, सुरक्षित पुनर्वास की मांग

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टंडाबाड़ी बस्ती में भू-धंसान की तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भी ऐसी घटनाओं में जान-माल का नुकसान हो चुका है। लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि वर्षों से हो रहे कोयला खनन के कारण जमीन अंदर से खोखली हो गई है, जिससे बार-बार ऐसे हादसे हो रहे हैं।

    मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी गिरजा नंद किस्कू ने बताया कि करीब 21 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही, क्षेत्र के एक स्कूल को भी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है।

    लगातार हो रही इन घटनाओं से टंडाबाड़ी बस्ती के लोगों के सामने जीवन और सुरक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि कब तक पीड़ितों को स्थायी समाधान और सुरक्षित आश्रय मिल पाता है।

    Also Read : RIMS रांची को मिलेगा नया हाईटेक ओपीडी ब्लॉक, JSBCCL ने निकाला 256 करोड़ का टेंडर

    Current News Dhanbad Dhanbad News jharkhand Johar Live Land cracked Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में ट्रेलर ने बाइक सवार टीचर को कुचला, मौके पर हुई मौ’त
    Next Article चुनावी शोर के बीच हुगली के तट पर पीएम मोदी का ‘आध्यात्मिक’ सवेरा; कैमरे में कैद किए गंगा के सुंदर नजारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग

    September 18, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    Latest Posts

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.