Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 24, 2026Updated:July 24, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    NEET पेपर लीक के आरोपों और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने IAS अधिकारी विनीत जोशी को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया है. उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है, जबकि टी.के. अनिल कुमार को स्कूली शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

    नरेश पाल गंगवार की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब उनका नाम राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की एक योजना के तहत उनके परिवार के सदस्यों को मिली कथित सब्सिडी को लेकर चर्चा में है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गंगवार की पत्नी, बेटे और मां को NHB की योजना के तहत करीब ₹1.16 करोड़ से अधिक की सब्सिडी मिली थी. रिपोर्ट के मुताबिक, यह लाभ उस अवधि में मिला, जब गंगवार केंद्र सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत थे.

    क्या है सब्सिडी लेने का पूरा मामला

    द इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए रिकॉर्ड के अनुसार, गंगवार की मां बिंदुमती के नाम पर जयपुर जिले के भसिंगपुरा गांव में खीरा उत्पादन की एक परियोजना को जनवरी 2025 में ₹46.03 लाख की सब्सिडी मिली. परियोजना का क्षेत्रफल 8,880 वर्ग मीटर और लागत करीब ₹99.38 लाख बताई गई.

    इसी तरह उनके बेटे कुमार ऋत्विक की खीरा उत्पादन परियोजना को मार्च 2023 में ₹46.49 लाख की सब्सिडी मिली. इस परियोजना का क्षेत्रफल 8,736 वर्ग मीटर और लागत करीब ₹97.94 लाख थी.

    वहीं, उनकी पत्नी डॉ. रंजीता सिंह और अन्य के नाम से दर्ज एक परियोजना को वित्त वर्ष 2021-22 में ₹24.36 लाख की सब्सिडी मिली. यह परियोजना 4,048 वर्ग मीटर क्षेत्र में खीरा उत्पादन से जुड़ी थी और इसकी लागत करीब ₹49.31 लाख बताई गई.

    इन तीनों परियोजनाओं की कुल सब्सिडी ₹1.16 करोड़ से अधिक बैठती है. रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी परियोजनाएं राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित हैं.

    NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल

    शिक्षा मंत्रालय पिछले कुछ समय से NEET पेपर लीक के आरोपों और CBSE की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मूल्यांकन से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर विवादों में रहा है. विनीत जोशी इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक और CBSE के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं.

    विनीत जोशी के तबादले को NEET विवाद की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है. हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिसमें कहा गया हो कि उन्हें सिर्फ NEET विवाद के कारण पद से हटाया गया है. उन्हें पंचायती राज मंत्रालय में सचिव बनाया गया है, यानी उन्हें सचिव स्तर की ही एक नई जिम्मेदारी दी गई है.

    सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

    विनीत जोशी को शिक्षा सचिव पद से हटाए जाने के साथ ही पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और अगले सप्ताह तक कड़े कानून बनाने के लिखित आश्वासन के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन समाप्त कर दिया. इसके बाद नरेश पाल गंगवार को शिक्षा सचिव पद दिया गया.

    नरेश कुमार गंगवार 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं. उच्च शिक्षा सचिव बनाए जाने से पहले वह केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे. गंगवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक, IIT दिल्ली से कम्युनिकेशन में एमटेक और राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया है.

    अब उन्हें देश के उच्च शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके सामने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े नीतिगत मामलों के साथ-साथ परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवालों से निपटने की चुनौती भी होगी.

    Also Read : CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    IAS अधिकारी विनीत जोशी NEET पेपर लीक नरेश कुमार गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था
    Next Article जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.