Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 May, 2026 ♦ 6:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»300 करोड़ मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी अमित कात्याल गिरफ्तार, ED ने की कार्रवाई
    बिहार

    300 करोड़ मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी अमित कात्याल गिरफ्तार, ED ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ED
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna/New Delhi : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी अमित कात्याल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 300 करोड़ रुपये से अधिक के रियल एस्टेट फर्जीवाड़े के मामले में हुई है। ईडी ने इसे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गंभीर अपराध मानते हुए कार्रवाई की है।

    सूत्रों के अनुसार, अमित कात्याल लंबे समय से लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। कात्याल M/s Angle Infrastructure Pvt. Ltd. कंपनी के प्रमोटर और डायरेक्टर हैं, जिस पर पहले भी धोखाधड़ी और घोटाले के आरोप लग चुके हैं। जांच में सामने आया है कि कात्याल ने गुरुग्राम के सेक्टर-70 में Krrish Florence Estate परियोजना में सरकारी कर्मचारियों और आम निवेशकों से करोड़ों रुपये वसूले, लेकिन उन्हें फ्लैट नहीं मिला। रकम को अलग-अलग खातों और कंपनियों के जरिए ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग की कोशिश की गई।

    ED ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज केस को टेकओवर किया। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में लगी है कि फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था और करोड़ों रुपये का इस्तेमाल कहां किया गया। अमित कात्याल की गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। विपक्षी दलों ने इसे लालू परिवार के करीबी लोगों पर कार्रवाई बताया, जबकि राजद नेताओं का कहना है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है।

    ED ने फिलहाल कात्याल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में एजेंसी अन्य संबंधित लोगों को भी तलब कर सकती है और रेड की संभावना जताई जा रही है।

    Also Read : ज्वेलरी लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार    

    300 करोड़ के फर्जीवाड़े का मामला ED arrests Lalu Yadav's close aide Amit Katyal in Rs 300 crore fraud case Lalu Yadav's close aide Amit Katyal arrested by ED in Rs 300 crore fraud case लालू यादव के करीबी अमित कात्याल ईडी की कार्रवाई में गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्वेलरी लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article NDA सरकार के मंत्रियों की संभावित सूची आई सामने, सभी वर्गों और समुदायों को साधने की कोशिश

    Related Posts

    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    Latest Posts

    नोएडा में झारखंड का जलवा, रुद्रंश शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

    May 22, 2026

    हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

    May 22, 2026

    राज्यसभा सीटों पर घमासान : बलमुचू बोले- कांग्रेस का हक तय, अब फैसला करे झामुमो

    May 22, 2026

    चर्चित सुमित ह’त्याकांड में कोर्ट का आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

    May 22, 2026

    JTET में बाहरी भाषाओं के विरोध में एकजुट हुए संगठन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक

    May 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.