Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लालू प्रसाद का बीजेपी पर हमला : बिहार बंद में गुंडई का आरोप, पीएम मोदी पर निशाना
    ट्रेंडिंग

    लालू प्रसाद का बीजेपी पर हमला : बिहार बंद में गुंडई का आरोप, पीएम मोदी पर निशाना

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में एनडीए ने गुरुवार को आधे दिन के लिए बिहार बंद का आह्वान किया था। इल्जाम है कि महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया था। बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर महिलाओं, शिक्षिकाओं और आम लोगों के साथ अभद्रता और गुंडई के आरोप लगे हैं। इस मुद्दे पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है।

    बिहार बंद और अभद्रता के आरोप

    एनडीए के सभी दलों ने बिहार बंद का समर्थन किया और गुरुवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य के कई जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर महिलाओं, शिक्षिकाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की खबरें सामने आईं।

    लालू प्रसाद का बीजेपी पर पलटवार

    लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा, “क्या पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि बिहार की माताओं, बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को हल्के में न लें। यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गाली दे रहे हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। यह शर्मनाक है।”

    क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो?

    गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है।

    बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं,…

    — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 4, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा और विवाद की शुरुआत

    यहां याद दिला दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शुरू किया, जिसमें कई लोगों के नाम काटे गए। इसके खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली। इस दौरान दरभंगा में एक सभा में मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्द बोले गए। इस समय मंच पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। इस घटना के बाद बीजेपी ने बिहार बंद का ऐलान किया।

    Lalu Prasad attacks BJP: Accusation of hooliganism during Bihar Bandh Lalu Prasad targets PM Modi लालू प्रसाद का बीजेपी पर हमला : बिहार बंद में गुंडई का आरोप लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेन की चपेट में आई मादा हाथी, रेल यातायात ठप
    Next Article ग्रामीण कार्य विभाग का सख्त आदेश : अभियंताओं को हर महीने देनी होगी यह रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.