Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिचार्ज कूपन में ज्यादा कमिशन का लालच देकर 1 करोड़ की ठगी, क्रेजी ट्रांसफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पर ठगी का आरोप, लालपुर पुलिस कर रही है मामले की जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    रिचार्ज कूपन में ज्यादा कमिशन का लालच देकर 1 करोड़ की ठगी, क्रेजी ट्रांसफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पर ठगी का आरोप, लालपुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी में आये दिन ठगी करने वाले गिरोह किसी न किसी को निशाना बना रहे है। यह गिरोह एक से एक तरीका अपना कर आम लोगों की मोटी कमाई हजम कर फरार हो रहे है। ऐसा ही एक और ठगी का मामला सामने आया है। यहां गिरोह के सदस्यों ने दुकानदार को ज्यादा कमीशन का लालच देकर करीब 1 करोड़ से ज्यादा ठगी का फरार हो गए है। यह आरोप क्रेजी ट्रांसफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पर है। कंपनी ने दो दर्जन से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर को करोड़ों का चुना लगाया है। पीडि़त डिस्ट्रीब्यूटर ने शनिवार को मामले की जानकारी लालपुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को दी। इसके बाद पीडि़तों ने आरोपी कंपनी के खिलाफ लालपुर थाना में लिखित शिकायत की है। हालांकि, कंपनी के सभी कर्मचारी भी रांची छोड़कर फरार हो गए है। इधर, लालपुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। ताकि, कंपनी के मैनेजर समेत अन्य सरगना को पकड़ा जा सकें।

    ज्यादा कमिशन का लालच देकर कंपनी ने ठगा पैसा

    पुलिस के अनुसार क्रेजी ट्रांसफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने लालपुर इलाके में कार्यालय खोला। करीब छह माह पूर्व कंपनी का कार्यालय खुला था। इसके बाद कंपनी ने मार्केट के दुकानदारों से संपर्क किया। वहीं दुकानदार से कहा कि इनके ऐप के माध्यम से डीटीएच और मोबाइल का रिचार्ज किया जाएगा तो उसमें डिस्ट्रीब्यूटर से लेकर दुकानदार को ज्यादा कमिशन मिलेगा। ज्यादा कमीशन के लालच में सैकड़ों से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी से जुड़ गए। कंपनी ने पिछले महीने तक अच्छा खासा काम भी किया और लोगों को बढि़या कमिशन भी दिया। इसके बाद अचानक कंपनी बिना किसी को कोई सूचना दिए रफूचक्कर हो गया।

    पहले दुकानदार का जीता विश्वास, फिर पैसा लेकर हुआ फरार

    पीडि़त दुकानदार ने बताया कि आरोपी कंपनी ने रिचार्ज के एवज में अच्छा कमिशन दिया। करीब चार माह में दुकानदारों का विश्वास जीता। इसके बाद दुकानदार कंपनी के लिए बेहतर काम करने लगे। धीरे-धीरे सबने ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कंपनी में लाखों रुपए डालने शुरू कर दिए। पिछले एक महीने में ही रांची के विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटर ने कंपनी के खाते में लगभग एक करोड़ रुपए डाल दिए। इसी बीच शुक्रवार की शाम से कंपनी के बैलेंस से जो रिचार्ज हुआ करता था, अचानक बंद हो गया। शनिवार की सुबह सभी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो, ताला लटका मिला। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि कंपनी में 3 दिन से ताला लटका पड़ा है। फिर कंपनी के मैनेजर अवुला फनी कुमार के घर पहुंचे, तो वहां भी ताला लटका मिला। इसके बाद ठगी के शिकार लोगों ने मामले की जानकारी लालपुर पुलिस को दी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से भारत लौटे, बोले- दुनिया की नजरों में भारत का मान-सम्मान बढ़ा
    Next Article बिहार में कहर बनकर बरपी बारिश, मचा त्राहिमाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.