Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से भारत लौटे, बोले- दुनिया की नजरों में भारत का मान-सम्मान बढ़ा
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से भारत लौटे, बोले- दुनिया की नजरों में भारत का मान-सम्मान बढ़ा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के सफल दौरे से वापस भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
    पीएम मोदी ने भव्य स्वागत के बाद देश की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘हाउडी मोदी’ का जिक्र किया।

    पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
    लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “सबसे पहले मैं आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद में हवाई अड्डे पर पहुंचे, स्वागत सत्कार किया, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं”।
    2014 में भी चुनाव जीतने के बाद मैं अमेरिका, यूएन की समिट में गया था और 2019 में भी गया। दुनिया की नजरों में भारत के प्रति मान-सम्मान और आदर बढ़ा है, इसका एक प्रमुख कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं जिन्होंने अधिक मजबूती के साथ दोबारा सरकार बनाई है।
    इस अहमियत का एक-एक विराट रूप मैंने इस बार अमेरिका में देखा है। विश्व भर में फैले हुए हमारे भारतीयों ने भी अपने-अपने देशों में उन देश के लोगों का प्यार हासिल किया है, यह भी भारत के गौरव को बढ़ाने वाला है।
    हाउडी मोदी ह्यूस्टन का वो समारोह, उसकी विशालयता और भव्यता, प्रेजिडेंट का वहां आना, दुनिया को हमारी दोस्ती का अहसास होना, वो तो सब है ही, लेकिन इतने कम समय में अमेरिका के हमारे भारतीय भाई-बहनों ने जिस शक्ति का प्रदर्शन किया उसकी वाहवाही हर तरफ थी।
    भारत किस तरह दुनिया का दिल जीत सकता है, ये मैंने अपनी आंखों से देखा है, खुद अनुभव किया है। मैं आज यहां से अमेरिका में रहने वाले अपने भाई-बहनों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।
    आज दुनियाभर में भारत की स्वीकृति बढ़ी है, भारत के प्रति आदर का भाव बढ़ा है। इसका पूरा श्रेय देश और दुनियाभर में फैले मेरे भाई-बहनों को है।
    आज 28 सितंबर है, तीन साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात एक पल भी सोया नहीं था। पूरी रात जागता रहा था। हर पल टेलिफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था। वो 28 सितंबर भारत के वीर जवानों के पराक्रम की एक स्वर्णिम गाथा लिखने वाला था।
    तीन साल पहले 28 की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था। मैं आज उस रात को याद करते हुए, हमारे वीर जवानों के साहस को प्रणाम करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।
    कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ हो रहा है। दुर्गा पूजा का महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। मैं सभी देशवासियों को इस पावन पर्व की हृदय पूर्वक बहुत शुभकामना देता हूं।

    दिल्ली भाजपा के सातों सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी का विमान 8:07 पर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। दिल्ली के लोगों ने ढोल नंगाड़े बजाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए आसपास के राज्यों से भी लोग आए।

    प्रधानमंत्री के अभिनंदन के लिए पालम से धौलाकुआं के रास्ते की तरफ तीन किमी तक भव्य इंतजाम किया गया। थोड़ी-थोड़ी दूर पर छोटे-छोटे स्टेज बनाए गए।

    #Online news Latest news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार ने की आरटीई 2019 में गलत तरीके से संशोधन : सरकारी स्कूल संचालक संघ
    Next Article रिचार्ज कूपन में ज्यादा कमिशन का लालच देकर 1 करोड़ की ठगी, क्रेजी ट्रांसफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पर ठगी का आरोप, लालपुर पुलिस कर रही है मामले की जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    Latest Posts

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.