Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»कृति सेनन ने कहा, गोवारिकर की फिल्मों में स्ट्राॅन्ग होते हैं फीमेल किरदार
    मनोरंजन

    कृति सेनन ने कहा, गोवारिकर की फिल्मों में स्ट्राॅन्ग होते हैं फीमेल किरदार

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ‌Joharlive Desk

    मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का मानना है कि आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में फीमेल किरदार काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं।

    आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में कृति सेनन ,अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। वह सदाशिव राव भाव की पत्नी पार्वती बाई के रोल में होंगी। कृति सेनन ने कहा, “जहां तक मुझे लगता है आशुतोष गोवारिकर अपनी फिल्मों में कभी भी महिला के किरदार को कमजोर नहीं दिखा सकते हैं। ये उनकी खासियत है। ऐसा इसलिए हो सकता है कि उनकी लाइफ में भी स्ट्रॉन्ग महिला है। भले ही आशुतोष की फिल्में पीरियड फिल्में होती हैं लेकिन उन फिल्मों के किरदार काफी नए-नए से लगते हैं। आशुतोष ने पार्वती बाई के कैरेक्टर को ऐसी महिला के तौर पर गढ़ा है जो लड़ाई कर सकती है तथा अपनी साथी महिलाओं की रक्षा कर सकती है। ये एक कैरेक्टर में जान फूंकने जैसा है। जब आप इस तरह के किरदार निभाते हैं आपको खुद पर गर्व होता है।”

    कृति सेनन ने कहा , “फिल्म पानीपत में अपने किरदार को निभाने से पहले मैंने इसके बारे में सर्च करना शुरू किया। उसमें मुझे सिवाय बेसिक जानकारी के कुछ नहीं मिला। मैंने बस इतना जाना कि वे कब पैदा हुई थीं उनकी यात्रा कैसी थी और कैसे उनका निधन हुआ लेकिन आशुतोष सर ने फिल्म में काफी कुछ जोड़ा है। फिल्म में मेरे लिए इतिहास की किताब आशु सर ही थे। मेरे लिहाज से वे इतिहास की किसी भी किताब से ज्यादा बेहतर हैं। सिर्फ इस लड़ाई की ही बात नहीं है आशुतोष सर को इतिहास के तमाम किस्सों की अच्छी जानकारी है।

    गौरतलब है कि फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर और कृति सेनन के अलावा संजय दत्त, मोहनीश बहल, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरी और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। यह फिल्म छह दिसंबर को रिलीज होगी।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसलमान के साथ ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ में डांस करेंगे प्रभुदेवा
    Next Article चॉकलेटी हीरो वरुण धवन एक बार फिर शशांक खेतान के साथ करेंगे काम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.