Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»कोलकाता Vs हैदराबाद : KKR ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, जीत के साथ टॉप-4 की रेस में अभी भी आगे नाइटराइडर्स
    खेल-सिनेमा

    कोलकाता Vs हैदराबाद : KKR ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, जीत के साथ टॉप-4 की रेस में अभी भी आगे नाइटराइडर्स

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IPL में रविवार को दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए SRH ने 115/8 का स्कोर बनाया। 116 रनों के टारगेट को कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।

    जीत के साथ ही KKR के 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और टीम चौथे पायदान पर बरकरार है। कोलकाता प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रही है। हालांकि, KKR की जीत के साथ पंजाब किंग्स लगभग टॉप-4 की रेस से बाहर हो गई है।

    • राहुल त्रिपाठी (7) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और उनकी विकेट राशिद खान के खाते में आई।
    • शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर (57) रन बनाए। IPL में यह उनका 8वां अर्धशतक रहा।
    • तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और नितीश राणा ने 55 रन जोड़े।
    • दिनेश कार्तिक IPL में 4 हजार रन बनाने वाले भारत के 8वें और ओवरऑल 11वें खिलाड़ी बने।

    हैदराबाद ने फिर किया निराश
    पहले खेलते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब देखने को मिली और पारी की दूसरी ही गेंद पर रिद्धिमान साहा 0 पर टिम साउथी को अपनी विकेट थमा बैठे। जेसन रॉय (10) का जलवा भी देखने को नहीं मिला और उनकी विकेट शिवम मावी ने चटकाई। दोनों ओपनर्स की विकेट गंवाने के बाद टीम को केन विलियम्सन (26) ने कप्तानी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी रन आउट होकर ड्रेसिंग रूम में लौटे। अभिषेक शर्मा (10) की विकेट शाकिब अल हसन के खाते में आई।

    • पावरप्ले तक हैदराबाद का स्कोर 35-2 था।
    • SRH की आधी टीम 70 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी।
    • टीम के लिए अब्दुल समद (25) इस मैच में टॉप स्कोरर रहे।
    • KKR के लिए शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और टिम साउदी ने 2-2 विकेट हासिल की।
    • हैदराबाद का IPL में यह चौथा सबसे कम स्कोर रहा।

    KKR के लिए अहम मुकाबला
    ओएन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम के लिए यह मैच काफी अहम है। कोलकाता के पास 12 मैचों से 10 अंक हैं। यहां से अगले दोनों मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम के 11 मैचों से 4 अंक हैं। हैदराबाद के लिए पहले ही प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो चुके हैं, लेकिन हैदराबाद के पास कोलकाता की पार्टी खराब करने का मौका जरूर है।

    पिछले सीजन में भी हैदराबाद ने किया था कोलकाता को बाहर
    पिछले सीजन में हैदराबाद का आखिरी मैच मुंबई के खिलाफ था। उस मैच में मुंबई की जीत की स्थिति में कोलकाता को फायदा होता, लेकिन हैदराबाद ने तब मुंबई को हराकर प्लेऑफ से बाहर कर दिया था। इस सीजन में हैदराबाद ने सबसे कमजोर प्रदर्शन किया है, लेकिन पिछले कुछ मैचों से टीम ने कम से कम गेंदबाजी में काफी सुधार किया है।

    नेट रन रेट कोलकाता के पक्ष में
    कोलकाता की टीम टॉप-4 फिनिश के लिए इस समय मुंबई, पंजाब और राजस्थान के साथ होड़ में है। हालांकि टीम का नेट रन रेट +0.302 है। अगर ये टीमें बराबर अंकों पर लीग स्टेज फिनिश करती है तो कोलकाता को फायदा हो सकता है।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में डीवीसी टरबाइन साइड में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
    Next Article साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की को धमकी मिली थी या नहीं? जवाब के लिए सीबीआई खंगाल रही जमीन विवाद केस

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.