Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी एक्टरों ने क्या कहा… जानिये
    मनोरंजन

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी एक्टरों ने क्या कहा… जानिये

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फवाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पाकिस्तान के कलाकारों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. माहिरा खान और हनिया आमिर के बाद अब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने भी इस ऑपरेशन की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इसे “शर्मनाक हमला” करार देते हुए पाकिस्तान के समर्थन में खुलकर बयान दिया है.

    फवाद

    फवाद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “इस शर्मनाक हमले में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को शक्ति मिलने की प्रार्थना करता हूं. सभी से एक सम्मानजनक अनुरोध है कि भड़काऊ शब्दों से आग न भड़काएं. यह निर्दोष लोगों की जान के लायक नहीं है. बेहतर समझ की जीत हो, इंशाअल्लाह. पाकिस्तान जिंदाबाद!” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस शुरू हो गई है. कई भारतीय यूज़र्स ने फवाद के बयान को “एकतरफा और भड़काऊ” बताया है, जबकि कुछ ने इसे उनकी असली सोच का पर्दाफाश कहा है.

    वहीं हनिया आमिर ने फातिमा भुट्टो का ट्वीट शेयर करते हुए इसकी आलोचना की है. उन्होंने लिखा कि, “मेरे पास कोई फैंसी शब्द नहीं हैं, बस गुस्सा, दर्द और एक भारी दिल है. एक बच्चा मारा गया, परिवार टूट गया, ये सब किस लिए. ये किसी को प्रोटेक्ट करने का सही तरीका नहीं है. ये क्रूरता है, सीधी और सिंपल बात. आपको मासूमों को बम से उड़ाकर इसे स्ट्रेटजी नहीं कह सकते. ये ताकत नहीं है. ये शर्मनाक है. ये कायरतापूर्ण है और हम इसका जवाब देंगे.”फवाद

    इससे पहले माहिरा खान ने इस ऑपरेशन को “कायरतापूर्ण कृत्य” करार दिया था. उन्होंने लिखा है कि, “ये वाकई कायरतापूर्ण है. अल्लाह हमारे देश की हिफाजत करे. बेहतर समझ कायम हो सके.”

    फवाद

    सनम तेरी कसम से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं मावरा हौकेन ने इसकी निंदा करते हुए लिखा कि, “मैं पाकिस्तान पर हुए इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करती हूं. मासूम नागरिकों की जान गई है. अल्लाह हमारी हिफाजत करे.”

    फवाद

    बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही फवाद खान की आगामी हिंदी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ विवादों में थी. अब फवाद के इस बयान ने भारत में फिल्म की रिलीज को और मुश्किल बना दिया है. सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं.

    Also Read : “ऑपरेशन सिंदूर” पर अदनान सामी का ज़बरदस्त रिएक्शन, बोले – ‘सिंदूर से तंदूर तक’

    Controversy criticism Fawad Khan Hania Aamir India India-Pakistan relations indian army Mahira Khan Operation Sindoor Pakistan Pakistani artists Pakistani reaction Political Statement shameful attack social media आलोचना ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान पाकिस्तानी कलाकार पाकिस्तानी प्रतिक्रिया फवाद खान भारत भारत-पाक संबंध भारतीय सेना माहिरा खान राजनीतिक बयान विवाद शर्मनाक हमला सोशल मीडिया हनिया आमिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय सेना ने हर बार माताओं-बहनों के माथे के सिंदूर की रक्षा की है : तेजस्वी
    Next Article CGBSE बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जुलाई 11 साल 2006, आज भी हरे हैं मुंबई ब्लास्ट के जख्म, आखिर आरोपी कैसे बरी होते गए

    July 11, 2026
    खेल-सिनेमा

    “इट वाज़ गावस्कर द रियल मास्टर जस्ट लाइक अ वॉल”, सुनील गावस्कर के लिए किसने गाया था ये गाना

    July 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    राम मंदिर विवाद मामले के बीच फिल्म बनाने निकले अनुपम खेर

    July 8, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.