Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी और सिमडेगा को 734 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम बोले-घरों में पहुंचकर समस्याओं का कर रहे हैं समाधान
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी और सिमडेगा को 734 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम बोले-घरों में पहुंचकर समस्याओं का कर रहे हैं समाधान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2024No Comments6 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्ष 2021 में खूंटी की वीर भूमि उलिहातु से हमने “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम का शुरुआत की थी. आज हमसभी लोग इस कार्यक्रम के चौथे चरण में हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने साल 2019 में हमें जो जिम्मेवारी दी है, उसका निर्वहन हम कर रहे हैं. आपसभी ने मुझे राज्य का मुख्य सेवक बनाया. वर्ष 2019 से लेकर अब तक कई चुनौतियां हमारी सरकार ने देखी है. सरकार गठन के कुछ ही दिनों बाद देश और दुनिया में वैश्विक कोरोना संक्रमण ने सबकुछ बंद करने पर मजबूर कर दिया. दो वर्ष हमसभी लोग राज्य के भीतर जीवन और जीविका बचाने में लगे रहे. राज्य सरकार के बेहतर प्रयास से कोरोना संक्रमण काल में राज्य में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु भूख से नहीं हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे याद है आज भी वह दिन जब गांव की दीदियों ने संक्रमण काल में लोगों को खाना बनाकर मुफ्त में भोजन कराने का काम किया. उसी समय मैंने संकल्प लिया था कि मैं राज्य की महिलाओं को हर हाल में सशक्त करूंगा. राज्य की नारी शक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेंगे. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड अंतर्गत एन.एच.पी.सी मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कही. इस दौरान 734 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी. 

    स्नेह एवं आशीर्वाद हमें कार्य करने की शक्ति देता

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और आज भी यह बात कह रहा हूं. वर्तमान राज्य सरकार गांव से चलने वाली सरकार है. आज राज्य सरकार के अधिकारी आपके द्वार पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहें हैं. आपको सरकार की योजनाओं से जोड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सभी वर्ग-समुदाय को उनका हक-अधिकार देने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आपसभी अपना हौसला बुलंद रखिए. आप मजबूती के साथ खड़े रहिए. आपका यह बेटा आपके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. आप सिर्फ अपना आशीर्वाद हमें देते रहे ताकि हम दिन रात जनहित का काम करते रहें।एल. आपका स्नेह और आशीर्वाद हमें कार्य करने की शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा देता है.

    राज्य की नारी शक्ति को मिल रहा सम्मान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग स्वाभिमानी होते है. यहां के लोगों ने हमेशा एकजुट रहकर राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की महिलाओं को सम्मान, वृद्धजनों को बुढ़ापे की लाठी दी है. हमारी सरकार ने राज्य की नारी शक्ति को सम्मान के साथ-साथ आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की शुरुआत की. सभी वर्ग-समुदाय की महिलाओं को हमारी सरकार उनका हक-अधिकार दे रही है.

    केंद्र से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया राशि मिले तो… 

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज फिर एक बार राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया राशि की मांग की गई है. अगर केंद्र सरकार यह बकाया राशि नही देता हैं तो उसका ब्याज ही दे ताकि राज्य सरकार द्वारा यहां की महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में प्रतिमाह 2 हजार रुपए यानी कि सालाना 24 हजार रुपए भुगतान किया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि याद कीजिए आज से चार वर्ष पहले पेंशन लेने के लिए लोगों को कितनी परेशानियों का सामना कर पड़ता था, लेकिन आज घर-घर जाकर लोगों को पेंशन और महिलाओं को सम्मान राशि से जोड़ने का कागज बनता है. अब हर घर में सम्मान और पेंशन राशि आती है. केंद्र सरकार राज्य को बकाया राशि उपलब्ध करा दे तो विकास के कार्यों को और गति मिलेगी.यहां के पदाधिकारी, कर्मचारी को जो तनख्वाह मिलती है वह आपकी सेवा के लिए मिलता है. राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अब सरकारी पदाधिकारी गांव जाएंगे और आपकी समस्या का समाधान करेंगे. 

    राइस प्रोसेसिंग उद्योग को दी है स्वीकृति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी जद्दजोहद के बाद सरना धर्म कोड विधेयक विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा लेकिन दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार की उदासीनता की वजह से यहां के आदिवासी समुदाय को सरना धर्म कोड की मान्यता अभी तक नही मिल पाया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के भीतर बड़े पैमाने पर चावल बनाने के उद्योग को स्वीकृति दी है. बहुत जल्द धान खरीद की व्यवस्था को तेज करेंगे और जो हमारा फैक्ट्री बन रहा है, इस फैक्ट्री से चावल बनाकर राज्य के गरीबों के बीच वितरित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार यहां के लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रही है. झारखंड देश का इकलौता राज्य है जो यहां की युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजता है..महिलाओं से कहा कि आप आधी आबादी हैं. आप लोगों को मजबूत करने का संकल्प हमने लिया है. “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की दूसरी किस्त की राशि भी आपके खाते में पहुंच चुकी है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने भी पुराना बैंक खाता है और जो कार्य नहीं कर रहा है ऐसे सभी खातों को चिन्हित कर जिलों के उपायुक्त इसे पुनः शुरू करवाएं ताकि माता -बहनों के बैंक खाता में सम्मान राशि भेजी जा सके. 

    मुख्यमंत्री ने खूंटी एवं सिमडेगा जिले को दी ये सौगातें

    मुख्यमंत्री ने “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” ” कार्यक्रम में खूंटी एवं सिमडेगा जिले को कुल 73,454.146 लाख रूपए की सौगात दी. विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं दोनों जिलों के 133,881 लाभुकों के बीच लगभग 148 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया. जिसमें खूंटी जिला अंतर्गत 31,360.918 लाख रूपए की 154 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास शामिल है, जबकि सिमडेगा जिला अंतर्गत 42,093.228 लाख रूपए की 143 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास संपन्न हुआ.

    ये रहे मौजूद

    मंत्री श्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र के अलावा खूंटी एवं सिमडेगा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहें.

    खूंटी योजना सिमडेगा सीएम हेमंत सोरेन सौगात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता मजदूर संघ ने 25 सूत्री मांग को लेकर दिया धरना, मूलभूत सुविधाएं देने की मांग 
    Next Article राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की टीम ने की बैठक, निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील

    Related Posts

    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.