Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनता मजदूर संघ ने 25 सूत्री मांग को लेकर दिया धरना, मूलभूत सुविधाएं देने की मांग 
    झारखंड

    जनता मजदूर संघ ने 25 सूत्री मांग को लेकर दिया धरना, मूलभूत सुविधाएं देने की मांग 

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिला के बेरमो कोयलांचल में सीसीएल के खास महल परियोजना में जनता मजदूर संघ ने 25 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. खास महल परियोजना के ओपन कास्ट माइंस में मजदूरों के मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना दिया गया था. जिसमें मुख्य रूप से कोलियरी प्रबंधन द्वारा कोयला उत्पादन में सुरक्षा की अनदेखी, सर्वे ऑफ मशीनों से काम लेना, पुरुष व महिला कामगारों के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होना, हेल्थ कार्ड का नहीं होना,रिटायर्ड कर्मचारी को समय पर ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान नहीं होना मांगें शामिल है. वर्षों से मैन पावर नहीं होने के कारण प्रमोशन का लाभ नहीं मिलना. एक एक सप्ताह से लेकर दस दिनों तक पानी नहीं मिलना, बिजली की स्थिति काफी लचर होना सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया. वहीं मजदूरों ने धरना स्थल पर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान धरना स्थल पर मजदूरों को संबोधित करते हुए संघ के सीसीएल रीजनल सचिव ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन मजदूरों को कुचलने का काम कर रही है. मजदूरों के द्वारा कोयला उत्पादन के लक्ष्य को हासिल कर लेने के बावजूद उनकी सुविधाओं में लगातार कटौती करके प्रबंधन हठधर्मिता दिखा रहा है. वहीं खास महल के शाखा सचिव संतोष कुमार ने प्रबंधन के द्वारा किए जा रहे मनमाने रवैया के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन अगर अपने कार्य शैली में सुधार नहीं लाती है तो उनके खिलाफ जांच भी करवाई जाएगी. इनका कहना था कि प्रबंधन पंद्रह दिनों के भीतर इन सभी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आने वाले समय में जोरदार आंदोलन होगा. धरना में जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार, बोकारो कोलियरी के शाखा सचिव चिंताराम, शिबू डे, अहमद हुसैन, संजय शर्मा, विनोद कुमार, भूलन सिंह, कमलेश प्रसाद, मनोज सिंह साहित अन्य कई सदस्य भी उपस्थित थे.

    जनता धरना मजदूर मांग संघ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी सरकार बनते ही देंगे 2.87 लाख नौकरी, झारखंड के युवाओं से शिवराज सिंह चौहान का वादा
    Next Article खूंटी और सिमडेगा को 734 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम बोले-घरों में पहुंचकर समस्याओं का कर रहे हैं समाधान

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.