Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की टीम ने की बैठक, निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील
    जोहार ब्रेकिंग

    राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की टीम ने की बैठक, निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस. संधू के साथ राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रांची पहुंचा. आयोग ने सबसे पहले राष्ट्रीय और राज्य स्तर की मान्यता प्राप्त पार्टियों के साथ उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव के लिए बैठक की. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की. राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद आयोग ने आयकर विभाग, आबकारी विभाग, जीएसटी, रिजर्व बैंक, वन, परिवहन, नागरिक उड्डयन, नारकोटिक्स आदि विभिन्न केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की और उनकी कार्ययोजना की समीक्षा की. आयोग द्वारा प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए. इसके बाद आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार और राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवी. होमकर और सीएपीएफ के नोडल अधिकारी के साथ बैठक की. अधिकारियों ने अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की और आयोग ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

    समीक्षा बैठकों के दौरान आयोग ने शाम को झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के साथ बैठक की. इससे पहले  सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे आयोग के सदस्यों का झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के नेतृत्व में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से बताया कि कल यानी मंगलवार को सभी प्रमंडलों के आयुक्तों, जोनल आईजी, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी डीआईजी, सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा की जाएगी. समीक्षा बैठकों में आयोग के वरीय डीईसी, डीईसी और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

    अपील चुनाव चुनाव आयोग टीम बैठक राजनीतिक दल शांति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी और सिमडेगा को 734 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम बोले-घरों में पहुंचकर समस्याओं का कर रहे हैं समाधान
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 24 September 2024 : जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.