Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»सुल्तानगंज से देवघर जा रहे कांवरिया की करंट लगने से मौत, बस की छत पर कांवर रखते समय हादसा
    बिहार

    सुल्तानगंज से देवघर जा रहे कांवरिया की करंट लगने से मौत, बस की छत पर कांवर रखते समय हादसा

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     सुल्तानगंज : श्रावणी मेला 2024 के दौरान करंट लगने से एक और कांवरिया की मौत हो गयी है. हादसा सुल्तानगंज से देवघर के बीच असरगंज में शाहकुंड मोड के करीब हुआ है. जहां एक बस के ऊपर कांवर रखने के दौरान हाई टेंशन तार में सटने से श्रद्धालु की मौत हो गयी. इस घटना से हर तरफ सनसनी फैली हुई है. करंट की चपेट में आकर इसी तरह एक और कांवरिया की मौत हाल में ही हुई थी. वहीं रविवार को हुई इस घटना में जान गंवाने वाला कांवरिया किशनगंज जिले का रहने वाला है.

    बस की छत पर कांवर रखने के दौरान करंट लगा

    मिली जानकारी के अनुसार, असरगंज में कच्ची कांवरिया पथ पर शाहकुंड मोड के पास एक कांवरिया बस पर सवार हो रहा था. बस की छत पर कांवर रखने के दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया. तार के संपर्क में आकर कांवरिया की मौत हो गयी. वहीं इस घटना से चारो तरफ अफरा-तफरी मच गयी.

    किशनगंज का रहने वाला है कांवरिया

    मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. वहीं लोग आनन-फानन में बस से बाहर आए. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक की पहचान किशनगंज के रहने वाले हैं कारिया भक्त राज (35 वर्षीय) के रूप में हुई है. जो सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर कांवर लेकर देवघर जा रहा था.

    पैदल चल रहे थे भाई-बहन, बहन हुई लाचार तो बस से जाने लगी देवघर

    मिली जानकारी के अनुसार, किशनगंज से भाई-बहन मिलकर सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम देवघर रवाना हुए थे. दोनों पैदल जा रहे थे. असरगंज में शाहकुंड मोड के पास महिला ने पैदल चलने में असमर्थता जताते हुए अपने भाई से कहा कि उसे बस पकड़ा दे. ताकि वो बस में सवार होकर अपना जल लेकर देवघर जा सके. जिसके बाद भक्त राज अपनी बहन की कांवर को बस की छत पर रखने लगा. जहां बस खड़ी थी उसके ठीक ऊपर हाई वोल्टेज करंट का तार जा रहा था. कांवर रखने के दौरान भक्त राज करंट वाले तार के संपर्क में आ गया और उसकी मौत हो गयी.

    बस का टायर पूरी तरह जल गया, बाल-बाल बचे लोग

    वहीं हाई वोल्टेज करंट वाले तार के संपर्क में कांवरिया आया तो करंट पूरे बस में दौड़ गया. बस में अन्य श्रद्धालु व यात्री भी सवार थे जो आनन-फानन में बाहर निकले और अपनी जान उन्होंने बचायी. जबकि करंट का असर इतना अधिक था कि बस का एक टायर पूरी तरह जल गया.

    अफरा-तफरी असरगंज करंट लगने से मौत कांवरिया किशनगंज जल भरना देवघर पुलिस बस का टायर बस छत भक्त राज शाहकुंड मोड श्रद्धालु श्रद्धालु की मौत श्रावणी मेला सुल्तानगंज हाई टेंशन तार हाई वोल्टेज करंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजब तक सभी सरकारी कर्मचारी नहीं बनाएंगे बायोमीट्रिक अटेंडेंस, डॉक्टर भी करेंगे बहिष्कार
    Next Article सिकोकाई कराटे ग्रेडिंग में 351 खिलाड़ी सफल, बताई गई फाइट की तकनीक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.