Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»जब तक सभी सरकारी कर्मचारी नहीं बनाएंगे बायोमीट्रिक अटेंडेंस, डॉक्टर भी करेंगे बहिष्कार
    Uncategorized

    जब तक सभी सरकारी कर्मचारी नहीं बनाएंगे बायोमीट्रिक अटेंडेंस, डॉक्टर भी करेंगे बहिष्कार

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024Updated:August 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आईएमए भवन रांची में रविवार को आईएमए और झासा की संयुक्त बैठक हुई. जिसमें राज्यभर के प्राइवेट व सरकारी हॉस्पिटलों के डॉक्टर व पदाधिकारी जुटे. सभी ने एक स्वर में बायोमीट्रिक अटेंडेंस का विरोध किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस को इमरजेंसी सेवा में रखते हुए उन्हें बायोमीट्रिक अटेंडेंस से छूट दे रखा है. जबकि डॉक्टर व उनके साथ काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स भी इमरजेंसी सेवा में आते है. इसलिए उन्हें भी अनिवार्य बायोमीट्रिक अटेंडेंस से छूट दिया जाए. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो वे लोग भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाएंगे. राज्यभर के डॉक्टर इसका तबतक बहिष्कार करेंगे जबतक कि सभी सरकारी विभागों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य न कर दिया जाए. इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी डॉक्टरों ने अपने विचार रखे.

    शिफ्ट में करते है काम

    डॉक्टरों ने कहा कि सरकारी हॉस्पिटल में उनकी ड्यूटी शिफ्ट में लगाई जाती है. कई बार पूरी रात को ड्यूटी हॉस्पिटल में करते है. ऐसे में बायोमीट्रिक अटेंडेंस बना पाना उनके लिए संभव नहीं है. साथ ही कहा कि कुछ डॉक्टरों को वीआईपी मूवमेंट के दौरान ड्यूटी में लगाया जाता है. उस समय वे 24 घंटे ड्यूटी में तैनात रहते है. इस स्थिति में भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस बनाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो हमलोग भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाएंगे. इसे लेकर सरकार से मिलकर अपनी बातों को रखा जाएगा. किसी भी दबाव में आकर हमलोग बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाएंगे.

    ये रहे मौजूद

    डॉ प्रदीप सिंह, डॉ मृत्युंजय, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ अभिषेक रामदीन, डॉ रामसागर सिंह, डॉ सुमंत मिश्रा, डॉ भारती कश्यप के अलावा कई अन्य मौजूद थे.

    ये हैं मांगें

    • यह समान रूप से राज्य सरकार के सभी विभागों के सभी सरकारी कर्मियों के लिए लागू नहीं हो जाता. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड सरकार के अधिसूचना संख्या 5637 दिनांक 2413 के अनुसार यह राज्य सरकार के सभी कर्मियों पर लागू होगा. पॉइंट नंबर 3 में सभी विभाग को अपने अधीनस्थ सभी स्थापनाओं में कार्यरत प्रत्येक कमी के द्वारा इस ऑनलाइन बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है.
    • ग्रामीण इलाकों, विशेष कर हार्ड टू रीच एवं वेरी हार्ड टू रीच जगहों पर बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, नेटवर्क और सर्वर उपलब्ध नहीं करा दिए जाते. मुख्यमंत्री के द्वारा सभी उपायुक्त को निर्देश दिया गया है कि झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के क्रियान्वयन के संबंध में क्षेत्र मंव इंटरनेट कनेक्टिविटी अथवा सर्वर में आ रही समस्याओं के दृष्टि गत रखते हुए ऑफलाइन आवेदन प्रपत्र भी प्राप्त किया जाए.
    • डॉक्टर के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के ड्यूटी आवर और ड्यूटी प्लेस तय नहीं होते.
    • सभी विभिन्न स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में आईपीएस नॉर्म्स के अनुसार वेकेंट पोस्ट के विरुद्ध बहाली नहीं हो जाती.
    • मुख्यमंत्री महोदय ने पुलिस विभाग को आकस्मिक सेवा मानते हुए बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से एग्जेंप्ट किया है. स्वास्थ्य विभाग को भी बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से एक्जेम्प्ट किया जाए या यह घोषणा किया जाए कि स्वास्थ्य विभाग आकस्मिक सेवा नहीं है.
      शनिवार, रविवार के अलावा केंद्र सरकार व राज्य सरकार के घोषित अवकाशों के दिन भी स्वास्थ्य विभाग में छुट्टी नहीं होती.
    • दैनिक ड्यूटी 24*7 की होती है. जबकि कार्मिक विभाग के अधिसूचना में इसे पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 5:00 तक उपस्थिति दर्ज करने की बात की गई है यानी यह सिर्फ कार्यालय कर्मियों के लिए बनाई गई थी. इस आकस्मिक सेवा देने वाले विभाग में लागू नहीं होना चाहिए.
    • संगठन के द्वारा दिनांक 28 मई 2024 को प्रधान सचिव को 15 सूत्री मांगो से संबंधित मांग पत्र सौपी गयी है. विशेषकर सेवा संपुष्टि, केंद्र एवं बिहार सरकार के तर्ज पर डायनेमिक एसीपी, उसे मान नहीं ली जाती.

     

    आईएमए आईएमए भवन इमरजेंसी सेवा छूट झांसा डॉ अजय कुमार सिंह डॉ अभिषेक रामदीन डॉ प्रदीप सिंह डॉ भारती कश्यप डॉ मृत्युंजय डॉ रामसागर सिंह डॉ सुमंत मिश्रा डॉक्टर पदाधिकारी प्राइवेट हॉस्पिटल बहिष्कार बायोमीट्रिक अटेंडेंस रांची विरोध वीआईपी मूवमेंट शिफ्ट ड्यूटी संयुक्त बैठक सरकारी हॉस्पिटल हेल्थ वर्कर्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुटिया इलाके में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
    Next Article सुल्तानगंज से देवघर जा रहे कांवरिया की करंट लगने से मौत, बस की छत पर कांवर रखते समय हादसा

    Related Posts

    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.