Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका और गोड्डा में कल्पना ने भरी हुंकार, कहा-देश से भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय
    झारखंड

    दुमका और गोड्डा में कल्पना ने भरी हुंकार, कहा-देश से भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका/गोड्डा : झामुमो नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दुमका और गोड्डा में चुनावी सभा कर हुंकार भरा. दुमका के रामगढ़ में इंडी गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में सभा करते हुए कल्पना ने कहा कि इस बार जनता भाजपा के झूठ, लूट और अहंकार की राजनीति को सबक सिखाने का बेड़ा उठाया है. बदलाव की यह बयार जो पूरे देश में चल रही है उसमें भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है. हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजने वाली भाजपा को करारा जवाब दिया जायेगा. उन्होंने दुमका वासियों से अपील की कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा झारखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दें.

    झारखंडी मुद्दों पर मौन रहने वालों को उखाड़ फेंकना है

    कल्पना ने कहा चुनाव का अब सातवां और अंतिम चरण बचा है. संथाल परगना की जनता ने सौगंध ली है कि वो भाजपा के वैसे लोगों को उखाड़ फेंकेंगे, जो सदन में झारखंडी मुद्दों पर मौन हो जाया करते हैं. 1932 खतियान स्थानीय नीति, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण, सरना आदिवासी धर्म कोड, महंगाई, रोजगार, आदि मुद्दों पर चुप रहते हैं. इस बार जनता चुनाव लड़ रही है, इंडी गठबंधन का प्रत्याशी चुन रही है जो झारखंडी मुद्दों को दिल्ली में उठाएगा.

    भाजपा ने साजिश कर हेमंत को जेल मे डाला

    कल्पना ने गोड्डा में इंडी गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष मे जनसभा की. कहा हेमंत सोरेन ने लाखों लोगों को पेंशन दिया. पेंशन लेने की उम्र को 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष किया. लाखों लोगों को राशन का हक-अधिकार दिया. 20 लाख परिवारों को अबुआ आवास देना शुरू किया. शोषित और वंचित समाज के युवाओं को विदेश पढ़ने के लिए भेजा. इसी कारण भाजपा ने डर कर उन्हें साजिश के तहत जेल में डाल दिया. भाजपा झारखंड के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार करता रहा है. भाजपा के नेता सिर्फ झूठ पर झूठ बोलते हैं, इन्हें लोगों से कोई मतलब नहीं है. उनके नेता कहां थे जब मणिपुर जल रहा था, वहां महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा था. जहां भाजपा की सरकार नहीं होती, वहां यह दमन का काम करते हैं. चुनाव आता है तो यह बरगलाने की कोशिश करते हैं.

    इसे भी पढ़ें: चाईबासा में 3.14 करोड़ का अफीम डोडा जब्त, 2 गिरफ्तार

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में 3.14 करोड़ का अफीम डोडा जब्त, 2 गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक को किया गिरफ्तार, आग लगने से 7 बच्चों की हो गई थी मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.