Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 9:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : आईजी विनोद कुमार कोरोना से हारे जंग, चार दिन पहले पटना के एम्स में हुए थे भर्ती
    बिहार

    बिहार : आईजी विनोद कुमार कोरोना से हारे जंग, चार दिन पहले पटना के एम्स में हुए थे भर्ती

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    पुर्णिया : बिहार पुलिस के पुर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिनोद कुमार की रविवार सुबह कोविड-19 से मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बिहार कैडर के 59 वर्षीय आईपीएस अधिकारी को पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 4 दिन पहले भर्ती कराया गया था।

    कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें पुर्णिया के अस्पताल से पटना एम्स में रेफर किया गया था। उन्हें डायबिटीज थी और कोविड संक्रमण के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। पटना के सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने आईजी की कोविड-19 से मृत्यु होने की पुष्टि की है। कुमार को 2001 में आईपीएस अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया था। वह 20 अगस्त, 2019 को पूर्णिया रेंज के आईजी बने थे। इससे पहले बिहार में नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट मंत्रियों – कपिल देव कामत और विनोद सिंह का भी कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया था।

    गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार फैल रहा है। शनिवार को राज्य में संक्रमण के 1,173 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,03,060 हो गई। जबकि राज्य में मृतक संख्या 990 है। हालांकि बिहार में अबतक कुल 90.15 लाख नमूनों की जांच की गई है, जिनमें संक्रमित पाए गए 1,91,515 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 10,554 है और मरीजों के ठीक होने की दर 94.31 प्रतिशत है।

    Bihar news covid 19 Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रहें एक्टिव मोड में रहें
    Next Article हैदराबाद : एनआईए ने बांग्लादेशी मानव तस्करी मामले की चार्जशीट में 12 को आरोपी बनाया

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026
    झारखंड

    रांची में 28 अप्रैल को मशाल जुलूस, नारी शक्ति के समर्थन में उतरेगी हजारों महिलाएं

    April 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड में बालू ठेकेदारों को बड़ी राहत: अब 3 किश्तों में दे सकेंगे रॉयल्टी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

    April 27, 2026
    Latest Posts

    एजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा : 13 कोषागारों से 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, लिस्ट में कई डीएसपी समेत 614 पुलिसकर्मियों के नाम

    April 29, 2026

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.