Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम
    झारखंड

    JSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025Updated:August 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। यह संशोधन गणित एवं विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों के कुछ जिलों में चयन सूची की त्रुटियों को सुधारते हुए किया गया है। आयोग ने बताया कि यह बदलाव केवल कुछ पदों और जिलों पर लागू होगा, बाकी परिणाम पहले जैसे ही मान्य रहेंगे।

    संशोधित सूची में

    • गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए पलामू से ST वर्ग का 1 पद (114317084),

    • भाषा शिक्षक के लिए पूर्वी सिंहभूम से UR वर्ग (149961921) और गढ़वा से ST वर्ग (146431259),

    • सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए रामगढ़, सरायकेला खरसावां और चतरा से OBC और ST वर्ग के 3 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

    अब भी 15409 पद खाली

    राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कुल 26001 पदों पर भर्ती की जानी थी, लेकिन अभी तक सिर्फ 10592 पदों पर ही नियुक्ति हो पाई है।

    • कक्षा 1 से 5: 11000 पदों में से 4817 भरे गए, 6183 खाली

    • कक्षा 6 से 8: 15092 पदों में से 5775 भरे गए, 9317 खाली

    जिला स्तर पर भी पद खाली

    उदाहरण के लिए:

    • पश्चिमी सिंहभूम में 168 में से 98 पद भरे गए,

    • रांची में 5531 में से 3009 पद,

    • पूर्वी सिंहभूम में 3668 में से 2522 पद भरे गए।

    कमी का कारण और अगली योजना

    शिक्षा विभाग के अनुसार, कई जिलों में पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले और कुछ ने जॉइनिंग से पहले ही पद छोड़ दिया। खासकर ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में पद ज्यादा खाली हैं। अब विभाग सफल उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र दे रहा है। आगे नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि सभी विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध हों और पढ़ाई में रुकावट न आए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी JSSC की वेबसाइट पर संशोधित परिणाम देख सकते हैं।

    JSSC JSSC परिणाम ग्रामीण शिक्षा झारखंड रोजगार झारखंड शिक्षक झारखंड समाचार नियुक्ति पत्र प्रमाण पत्र वितरण प्राथमिक विद्यालय भर्ती परीक्षा माध्यमिक विद्यालय रिक्त पद शिक्षक नियुक्ति शिक्षक भर्ती शिक्षा विभाग शिक्षा समाचार सरकारी नौकरी सरकारी शिक्षक संशोधित परिणाम सहायक आचार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार अब गंभीर बीमारियों के मरीजों को देगी 15 लाख तक मुफ्त इलाज
    Next Article एम्स में फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती, CBI ने डॉक्टरों पर दर्ज की FIR

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.