Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»एम्स में फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती, CBI ने डॉक्टरों पर दर्ज की FIR
    ट्रेंडिंग

    एम्स में फर्जी प्रमाणपत्र से भर्ती, CBI ने डॉक्टरों पर दर्ज की FIR

    Team JoharBy Team JoharAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : एम्स पटना में चयनित दो डॉक्टरों कुमार सिद्धार्थ और कुमार हर्षित राज पर फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। इस मामले में CBI ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    क्या हैं आरोप?

    • डॉ. कुमार सिद्धार्थ पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी ओबीसी नॉन क्रीम लेयर सर्टिफिकेट के जरिए एम्स पटना के फिजियोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया।
    • डॉ. कुमार हर्षित राज पर आरोप है कि उन्होंने ईडब्ल्यूएस कोटे की सीट को सामान्य श्रेणी (UR) में बदलवाकर ट्यूटर/डेमॉन्स्ट्रेटर की नौकरी पाई।

    हर्षित राज का पारिवारिक संबंध

    हर्षित राज, एम्स पटना में बाल शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बिंदे कुमार के पुत्र हैं। डॉ. बिंदे फिलहाल आईजीआईएमएस के निदेशक और बिहार चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति हैं।

    CBI की जांच

    CBI  ने आईपीसी की धाराएं 420, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच CBI  एंटी करप्शन ब्यूरो के डिप्टी एसपी सुरेंद्र देपावत को सौंपी गई है।

    CBI ने एम्स प्रशासन से डॉ. बिंदे कुमार और रेडियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. प्रेम कुमार की सर्विस बुक की प्रमाणित कॉपी मांगी है। यह दस्तावेज 22 अगस्त को सीबीआई कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही, संबंधित अधिकारी का बयान भी रिकॉर्ड किया जाएगा।

    शिकायत कब हुई?

    इस मामले में दानापुर के अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार ने दिसंबर 2024 में CBI को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जून से सितंबर 2023 के बीच फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एम्स में भर्तियां हुईं। सीबीआई की प्रारंभिक जांच में प्रमाणपत्रों के फर्जी होने की पुष्टि हुई है।

    Also Read : JSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम

    असिस्टेंट प्रोफेसर आईजीआईएमएस ईडब्ल्यूएस कोटा एम्स भर्ती घोटाला ओबीसी सर्टिफिकेट कुमार सिद्धार्थ कुमार हर्षित राज जालसाजी ट्यूटर डेमॉन्स्ट्रेटर डॉ. बिंदे कुमार धोखाधड़ी पटना एम्स पटना समाचार फर्जी प्रमाणपत्र बिहार चिकित्सा विश्वविद्यालय बिहार समाचार मेडिकल घोटाला सरकारी नौकरी घोटाला सीबीआई एफआईआर सीबीआई एसीबी सीबीआई जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम
    Next Article सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हो गई सगाई, कौन है लड़की… जानिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026
    Latest Posts

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.