Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 : फिर बदली तारीख, अब 12 अप्रैल को होगी पीटी
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 : फिर बदली तारीख, अब 12 अप्रैल को होगी पीटी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने एक बार फिर सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की पीटी (प्रारंभिक परीक्षा) की तारीख बदल दी है। पहले यह परीक्षा 8 मार्च 2026 को होनी थी, फिर इसे बढ़ाकर 15 मार्च 2026 किया गया। अब नई तारीख 12 अप्रैल 2026 तय की गई है। आयोग ने इसकी संबंधित में अधिसूचना जारी कर दी है।

    प्रशासनिक कारणों से बदला शेड्यूल

    आयोग की ओर से कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। परीक्षा राज्य के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी करें।

    कुल 103 पदों पर होगी बहाली

    इस संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें कई अहम पद शामिल हैं, जैसे :

    • उपसमाहर्ता
    • डीएसपी
    • जिला समादेष्टा
    • प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO)
    • सहायक नगर आयुक्त
    • सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

    यानी यह परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों में से एक मानी जा रही है।

    आयु सीमा में बड़ा अपडेट

    कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड के संकल्प के अनुसार आयु सीमा की गणना तिथि में संशोधन किया गया है।

    • अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि : 01 अगस्त 2022
    • न्यूनतम आयु सीमा की गणना तिथि : 01 अगस्त 2026

    आयोग ने साफ किया है कि यह व्यवस्था सिर्फ झारखंड संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के लिए ही मान्य होगी।

    आवेदन की तारीख बढ़ी, फीस जमा करने की डेडलाइन तय

    ऑनलाइन आवेदन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 26 फरवरी 2026 से 9 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक One Time Registration (OTR) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने का लिंक 10 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

    HC के आदेश के बाद कुछ याचिकाकर्ताओं को राहत

    कुछ अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने 20 फरवरी 2026 को आदेश पारित किया था। इसके आलोक में संबंधित याचिकाकर्ताओं को भी प्रारंभिक परीक्षा का आवेदन भरने की अनुमति दी गई है।

    दो पालियों में होगी परीक्षा

    प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

    Also Read : झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : 48 निकायों के नतीजों का आज फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना जारी

    Jharkhand Combined Civil Services Exam Jharkhand high court Jharkhand Public Service Commission JPSC JPSC 103 Posts Recruitment JPSC 103 पद भर्ती JPSC 12 April 2026 Exam JPSC 12 अप्रैल 2026 परीक्षा JPSC Age Limit Amendment JPSC Civil Services Exam 2025 JPSC Date Change JPSC Exam Date 2026 JPSC OTR Application JPSC OTR आवेदन JPSC PT 2026 जेपीएससी जेपीएससी आयु सीमा संशोधन जेपीएससी तिथि परिवर्तन जेपीएससी पीटी 2026 जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा झारखंड उच्च न्यायालय झारखंड लोक सेवा आयोग झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : 48 निकायों के नतीजों का आज फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना जारी
    Next Article बारिश के बाद लुढ़का पारा, अब फिर बढ़ेगी गर्मी

    Related Posts

    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.