Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बारिश के बाद लुढ़का पारा, अब फिर बढ़ेगी गर्मी
    झारखंड

    बारिश के बाद लुढ़का पारा, अब फिर बढ़ेगी गर्मी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गर्मी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद शहर का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया था। लोगों को कुछ दिनों की राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम फिर करवट लेने वाला है। 27 फरवरी, शुक्रवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि रंगों के त्योहार तक गर्मी अपना असर दिखाने लगेगी।

    दिन में तेज धूप, सुबह-शाम सुहाना मौसम

    आने वाले दिनों में दिन के समय धूप तेज रहेगी और दोपहर में गर्मी महसूस होगी। हालांकि सुबह और देर शाम मौसम सुहाना रहेगा। हल्की ठंड का अहसास अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सुबह-रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह हल्का कुहासा रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।

    होलिका दहन तक और चढ़ सकता है पारा

    3 मार्च को होलिका दहन है और उससे पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। यानी त्योहार तक दिन में गर्मी साफ तौर पर महसूस होने लगेगी।

    बोकारो में कुहासे के साथ सुबह, दिन में साफ आसमान

    बोकारो में सुबह हल्के कुहासे के बीच सूर्योदय हो रहा है। यहां भी न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह कुहासा रहेगा लेकिन बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा। मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद चार दिनों में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।

    चाईबासा रहा सबसे गर्म, खूंटी सबसे ठंडा

    पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया।

    Also Read : JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 : फिर बदली तारीख, अब 12 अप्रैल को होगी पीटी

    Bokaro weather Chaibasa Temperature Holika Dahan weather Jharkhand temperature rise Jharkhand weather Jharkhand Weather Report Khunti minimum temperature March weather forecast Ranchi Weather Update summer begins in the state खूंटी न्यूनतम तापमान चाईबासा तापमान झारखंड तापमान वृद्धि झारखंड मौसम झारखंड वेदर रिपोर्ट बोकारो मौसम मार्च मौसम पूर्वानुमान रांची मौसम अपडेट राज्य में गर्मी की शुरुआत होलिका दहन मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 : फिर बदली तारीख, अब 12 अप्रैल को होगी पीटी
    Next Article क्रिकेट रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, परिवार में शोक

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.