Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : 48 निकायों के नतीजों का आज फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना जारी
    झारखंड

    झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : 48 निकायों के नतीजों का आज फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निकाय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पूरे राज्य की नजर आज नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर टिकी हुई है। 48 नगर निकायों में हुए मतदान के बाद सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए और झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 1,309 काउंटिंग टेबल पर पारदर्शी प्रक्रिया का दावा किया है।

    इस बार कुल 63.05% मतदान दर्ज हुआ, जो 2018 के 64.66% से थोड़ा कम है। हालांकि मतदान केंद्रों पर महिलाओं और युवाओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली। खास बात यह रही कि इस बार मतपत्र में NOTA का विकल्प नहीं था, यानी वोटर को किसी एक उम्मीदवार को चुनना ही था।

    किसकी होगी कमान? 9 नगर निगमों पर सबकी नजर

    राज्य के 9 नगर निगमों में मेयर और पार्षद पद के लिए काउंटिंग जारी है। बड़े शहरों के नतीजे तय करेंगे कि शहरी इलाकों में किस पार्टी की पकड़ मजबूत है।

    इन नगर निगमों में शामिल हैं –

    • रांची नगर निगम
    • धनबाद नगर निगम
    • जमशेदपुर नगर निगम
    • चास नगर निगम (बोकारो)
    • देवघर नगर निगम
    • हजारीबाग नगर निगम
    • गिरिडीह नगर निगम
    • आदित्यपुर नगर निगम
    • मेदिनीनगर नगर निगम

    इन नतीजों से यह भी साफ होगा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार की शहरी क्षेत्रों में कितनी पकड़ है और भारतीय जनता पार्टी का संगठन कितना मजबूत बना हुआ है।

    नगर परिषदों में अध्यक्ष और पार्षद के लिए जोरदार मुकाबला

    20 नगर परिषदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।  कई जगह कांटे की टक्कर बताई जा रही है। प्रमुख नगर परिषदों में शामिल हैं – गढ़वा, विश्रामपुर, चतरा, झुमरी तिलैया, मधुपुर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, मिहिजाम, चिरकुंडा, फुसरो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी,चाईबासा, चक्रधरपुर, कपाली।

    नगर पंचायतों में भी कड़ी टक्कर

    19 नगर पंचायतों के लिए भी आज नतीजे आ रहे हैं। यहां भी कई जगह मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। जिन नगर पंचायतों में मतगणना हो रही है, उनमें शामिल हैं –  बासुकीनाथ, बुंडू, हुसैनाबाद, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, मझिआंव, राजमहल, सरायकेला, नगर उंटारी, चाकुलिया, डोमचांच, बरहरवा,छत्तरपुर, धनवार,हरिहरगंज, बड़ी सरिया, महागामा।

    Also Read : रांची के हटिया में भोरे-भोर दिखा जंगली हाथी, लोगों में दहशत

    Adityapur Municipal Corporation Bjp Chas Municipal Corporation Deoghar Municipal Corporation Dhanbad Municipal Corporation Giridih Municipal Corporation Hazaribagh Municipal Corporation Jamshedpur Municipal Corporation Jharkhand Municipal Elections 2026 Jharkhand Politics Jharkhand State Election Commission Jmm Medininagar Municipal Corporation Municipal Council elections Nagar Panchayat Elections Ranchi Municipal Corporation vote counting आदित्यपुर नगर निगम गिरिडीह नगर निगम चास नगर निगम जमशेदपुर नगर निगम झामुमो झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 झारखंड राजनीति झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग देवघर नगर निगम धनबाद नगर निगम नगर पंचायत चुनाव नगर परिषद चुनाव भाजपा मतगणना मेदिनीनगर नगर निगम रांची नगर निगम हजारीबाग नगर निगम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 27 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 : फिर बदली तारीख, अब 12 अप्रैल को होगी पीटी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.