Ranchi : राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी शहर के शहरी इलाके में आ घुसा। मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार हटिया स्थित निफ्ट कॉलेज रांची के पास अचानक लोगों ने सड़क पर एक हाथी को घूमते देखा।
रांची के हटिया में भोरे-भोर दिखा जंगली हाथी, लोगों में दहशत#Ranchi #Hatia #WildElephant #joharlive #NIFT #JharkhandNews #ElephantInCity pic.twitter.com/lEr1eHSZMs
— Johar Live (@joharliveonweb) February 27, 2026
झुंड से बिछड़कर शहर की ओर आ गया हाथी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था और भटकते-भटकते शहर की तरफ चला आया। सुबह का वक्त था, लोग अपने काम पर निकल रहे थे। तभी सड़क के बीचों-बीच हाथी को टहलते देख सबके होश उड़ गए। कुछ देर के लिए सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई। लोग दूर से ही वीडियो बनाने लगे, लेकिन ज्यादातर लोग डर के मारे इधर-उधर छिपते नजर आए।
लोगों में दहशत, पुलिस और वन विभाग को दी गई सूचना
हाथी के शहरी इलाके में घुसने की खबर आग की तरह फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर लीं। मामले की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में जुट गई। अधिकारियों का कहना है कि कोशिश यही है कि किसी को कोई नुकसान न हो और हाथी भी सुरक्षित अपने क्षेत्र में लौट जाए।
Also Read : BREAKING : बिजली बोर्ड से 100 करोड़ की फर्जी निकासी, CBI जांच को तैयार

