Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा सत्र के अंतिम दिन धरने पर बैठे झामुमो विधायक बैजनाथ राम
    झारखंड

    विधानसभा सत्र के अंतिम दिन धरने पर बैठे झामुमो विधायक बैजनाथ राम

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ विधानसभा के मुख्य द्वार पर झामुमो विधायक बैजनाथ राम धरना पर बैठे. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है. पिछले तीन वर्षों से लातेहार जिले के बालूमाथ में अस्पताल निर्माण की वह मांग कर रहे हैं. सदन में भी कई बार इस मुद्दे को उठाया गया.

    बालूमाथ में अस्पताल के लिए मुख्यमंत्री से भी कहा- कोई काम नहीं हुआ

    विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे बैजनाथ राम ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर भी इस बात को रखा, लेकिन कोई काम नहीं हुआकहा कि उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण नहीं हुआ, लेकिन एक करोड़ 25 लाख का घोटाला जरूर हो गया. सदन में भी इस बात को उठाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. साफ कहा कि सरकार कोई भी हो वह पहले लातेहार के विधायक हैं, उनका पहला दायित्व क्षेत्र की जनता का विकास है और इसके लिए वह लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे.

    स्वास्थ्य मंत्री आश्वासन देते रहे, बैद्यनाथ राम ने बात भी नहीं की

    धरने पर बैठे विधायक बैद्यनाथ राम से मुलाकात करने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री बार-बार पत्रकारों के सामने विधायक को आश्वासन देते रहे, लेकिन बैद्यनाथ राम ने मंत्री से बातचीत तक नहीं की. बैद्यनाथ राम ने कहा कि मुझे स्वास्थ्य मंत्री की बातों पर भरोसा नहीं है. मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे.

    vidh

    भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

    उधर, विधानसभा मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रोजगार का झांसा देकर हेमंत सरकार बनी लेकिन तीन वर्षों में झारखंड के युवाओं को रोजगार नहीं मिला.

    गलत नियोजन नीति बनाकर ठगने का काम किया

    उन्होंने कहा कि पहले से जिसे रोजगार मिला था, उसे भी इस सरकार ने छीनने का काम किया. पोषण सखी का मामला सबके सामने है. इसी तरह से गलत नियोजन नीति बनाकर इस सरकार ने युवाओं को है.

    भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखंड में बहू- बेटियां सुरक्षित नहीं है. जब यह मामला उठाया जाता है तो मुख्यमंत्री का बयान आता है कि कहां नहीं होती है ऐसी घटनाएं. मुख्यमंत्री का यह बयान उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाबिर हुसैन हत्याकांड मामले के फरार तीन आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
    Next Article सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन, विधवा पेंशन पानेवाली गुंजन मिश्रा को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.