Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन, विधवा पेंशन पानेवाली गुंजन मिश्रा को किया गया सम्मानित
    झारखंड

    सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन, विधवा पेंशन पानेवाली गुंजन मिश्रा को किया गया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सुशासन सप्ताह अंतर्गत आज दिनांक 23 दिसंबर 2022 को रांची में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएस श्री रमेश दुबे, उप विकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव, अपर समाहर्ता रांची श्री राजेश बरवार, निदेशक डीआरडीए श्री रामवृक्ष महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, उप नगर आयुक्त, रांची सहित अन्य जिलास्तरीय एवं विकास शाखा के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

    कार्यशाला की शुरुआत में डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो ने सीपी ग्राम पर आये शिकायतों और निष्पादन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीपी ग्राम पर आये 999 मामलों में 819 मामलोें का निष्पादन कर लिया गया है।

    काम करने की चाह और प्रतिबद्धता जरुरी – श्री रमेश दुबे

    कार्यशाला के दौरान संबोधित करते हुए रिटायर आईएस श्री रमेश दुबे से अपने कार्यानुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि जहां काम करने की चाह है, वहां रास्ते निकल आते हैं साथ ही इसके लिए प्रतिबद्धता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अगर किसी काम के शुरुआत में परेशानी आती है तो हमें अपने सहयोगियों से पूछ कर आगे बढ़ना है। श्री दुबे ने कहा कि वेलफेयर स्टेट में हमें जनता के प्रति ईमानदार रहना है और इस कार्य के लिए ही हमें रखा गया है। उन्होंने कहा कि अपना कार्य पूरी तन्यमता से करें। सरकार अपने कर्मियों को प्रतिष्ठा और वेतन दोनों देती है, हम अपनी प्रतिबद्धता बनाएं रखें।

    vidh

    सीपी ग्राम में शिकायतें लंबित न रहे – डीडीसी

    कार्यशाला में अपने संबोधन के दौरान उपविकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचायें और सीपी ग्राम में आये शिकायतों का यथाशीघ्र निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि हम अपने काम के प्रति ईमानदार और संवेदनशील बने रहे। श्री दिनेश कुमार यादव ने कहा कि गुड गवर्नेंस का उदेश्य है कि हमलोग कैसे सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं और आमजनों की समस्याओं का निराकरण करते हैं। डीडीसी ने कहा कि शिकायतों के समाधान पर हम सभी को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि आमजनों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

    कार्यशाला में विधवा पेंशन पानेवाली गुंजन मिश्रा को सम्मानित किया गया। गुंजन मिश्रा ने पेंशन न मिलने से संबंधित शिकायत सीपी ग्राम में की थी। अब उन्हें लगातार हर महीने पेंशन मिल रहा है। सेवानिवृत आईएस श्री रमेश दुबे ने गुंजन मिश्रा को बुके देकर सम्मानित किया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा सत्र के अंतिम दिन धरने पर बैठे झामुमो विधायक बैजनाथ राम
    Next Article रांची: एक्वा वर्ल्ड में सात दिवसीय मेला कार्निवल का आयोजन, बुकलेट का विमोचन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.