Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गरीबों की सेवा और वंचितों का सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान : संजय सेठ
    झारखंड

    गरीबों की सेवा और वंचितों का सम्मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान : संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हटिया विधानसभा क्षेत्र के रातू प्रखंड के अगडु, सिमलिया, रातु काठीटांड़, मलमंडू, हुरहुरी, कमडे, चटकपुर हटिया एवं धुर्वा में चौपाल के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया गया. संजय सेठ ने कहा डीबीटी हो, बिजली, पानी, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जैसी सुविधाएं गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है. इन सभी योजनाओं ने जमीन स्तर पर एक क्रांति ला दी है. इन योजनाओं ने देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सम्मान और सुरक्षा के भाव से भर दिया है.

    गरीबों के लिए बुनियादी ढांचा

    देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया. 80 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की. इसके अलावा जनधन योजना वित्तीय समावेश की विश्व में सबसे बड़ी योजना बनी, दिव्यांग जनों को सशक्तिकरण पर काम किया गया, जनजातीय लोगों के लिए सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किए गए. कांग्रेस ने 70 साल तक देश के गरीब, दलित, आदिवासी बहनों का शोषण किया. गरीबी हटाओ 70 साल तक सिर्फ कांग्रेस का नारा ही बनकर रह गया. गरीब और गरीब होते गए, कांग्रेस के नेता अमीर बनते गए. आईये हम सब मिलकर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करें और 25 तारीख को वोट जरूर करें.

    झारखंड सबसे बुरे दौर से गुजर रहा

    हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कांग्रेस ने इस देश पर 70 साल शासन किया. 70 सालों में गांव गरीब, किसान का शोषण अगर किसी ने किया है तो वह है कांग्रेस पार्टी. गांव तक विकास की किरणें नहीं पहुंच पाई. आज झारखंड सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. भ्रष्टाचार का यह आलम है कि उनके मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक और अधिकारी तक भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है. आज किसी भी क्षेत्र में हो बिना पैसा का कोई काम नहीं हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की किरणें गांव तक पहुंच रही है.

    महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला समूह का निर्माण, लोगों को मुफ्त में राशन, हर घर में नल से जल, आवास योजना, जनधन खाता हो ,ऐसे कई योजना बिना किसी भेदभाव को देश के हर वर्ग के लोगों को दिया जा रहा है. झारखंड की सरकार ने यहां के युवाओं को हर साल 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे. आज तक न नौकरी मिली और ना ही बेरोजगारी भत्ता दिया. उल्टे यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया. पेपर लीक कर यहां के छात्राओं और युवाओं के साथ यहां की सरकार ने उनके साथ धोखा किया.

    नरेंद्र मोदी पहचान प्रधानमंत्री संजय सेठ सम्मान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर धनबाद में बोले, बीजेपी सरकार ने बुजुर्गों का किया अपमान
    Next Article भाकपा माले रांची से कांग्रेस उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के पक्ष में चलाएगी अभियान, करेगी पैदल मार्च

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.