Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो का बाबूलाल के बयान पर पलटवार, शिबू सोरेन के संघर्ष के कारण बना अलग झारखंड
    झारखंड

    झामुमो का बाबूलाल के बयान पर पलटवार, शिबू सोरेन के संघर्ष के कारण बना अलग झारखंड

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कड़ा प्रहार किया है. पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी आखिर बेचैन क्यों हैं? ऐसा लग रहा है कि वे सत्ता में नहीं रहने की बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. वे किस आधार पर ईडी की कार्रवाई नहीं होने पर कानून पर से विश्वास उठने की बात कर रहे हैं? झारखंड मुक्ति मोर्चा को भारतीय संविधान पर पूरा विश्वास और भरोसा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जब राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित करने की कोशिश की गई तो वे कानून की शरण में गए. अब उसी मुताबिक फैसले पर वे आगे बढ़ेंगे, लेकिन बाबूलाल मरांडी जैसे नेता अब जबरदस्ती केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव बनाने में लगे हैं. यह इनकी हताशा को दर्शाता है.

    सरकार को अस्थिर करने के हथकंडे अपना रही भाजपा

    झारखंड में भाजपा जब जनता की अदालत में बुरी तरह हार गई तो हथकंडे अपनाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रही है. जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां के नेता बेचैन हैं. ऐसे राज्यों में सरकार को अस्थिर करने के लिए सारे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.

    हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से खिसक गई है भाजपा की जमीन 

    झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने आगे कहा कि भाजपा और आरएसएस झूठ को सौ बार बोलकर सच में बदलने की कोशिश करती है. इसी सोच के तहत बार-बार भाजपा अलग झारखंड राज्य का श्रेय लेती है. पूरी दुनिया जानती है कि यह राज्य झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख दिशोम गुरु शिबू सोरेन  के लंबे संघर्ष और सैकड़ों शहीदों की देन है. अलग राज्य के लंबे संघर्ष के कारण तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति दी थी. भाजपा खुद अपना पीठ थपथपाना छोड़े. विनोद पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा की जमीन खिसक गई है. अगले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा. भाजपा को एक आदिवासी मुख्यमंत्री पच नहीं रहा है. भाजपा के शासनकाल में झारखंड पीछे चला गया था वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है.

    ये भी पढ़ें:स्वामी प्रसाद मौर्य की माता लक्ष्मी पर विवादित टिप्पणी, हिन्दू महासभा द्वारा राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

    आज की खबर आदिवासी आरएसएस ईडी करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड न्यूज झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर दिशोम गुरु दिशोम गुरु शिबू सोरेन न्यूज हेडलाइन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेटेस्ट न्यूज विनोद पांडेय शिबू सोरेन सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमांडू: सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की घटनास्थल पर मौत
    Next Article घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.