Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 11:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»स्वामी प्रसाद मौर्य की माता लक्ष्मी पर विवादित टिप्पणी, हिन्दू महासभा द्वारा राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग
    ट्रेंडिंग

    स्वामी प्रसाद मौर्य की माता लक्ष्मी पर विवादित टिप्पणी, हिन्दू महासभा द्वारा राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में हैं. दिवाली के मौके पर सपा नेता ने अपने एक्स हैन्डल (ट्विटर) पर विवादित ट्वीट करते हुए लिखा कि माता लक्ष्मी के चार हाथ कैसे हो गए. स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा “दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा और सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट और पीठ ही होती है. उन्होंने सवाल करते हुए लिखा कि चार हाथ, आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ और हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ, तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है. उनके इस बयान के बाद सियासी घमाशान मच गया है.

    बीजेपी के स्लीपर सेल सपा में घुस गए हैं

    यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि बीजेपी के स्लीपर सेल समाजवादी पार्टी में घुस गए हैं. इसलिए वो लगातार धार्मिक टिप्पणी करके लोगों की भावनाओं को आहत करते हैं. कांग्रेस ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव से सवाल कर दिया है.  आखिर समाजवादी पार्टी इस पर खुलकर बोलती क्यों नहीं है.

    स्वामी पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

    उधर सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की माता लक्ष्मी पर की गई टिप्पणी के बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने की बात कही है. हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में हिन्दू महासभा द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वामी प्रसाद मौर्य ने कभी रामचरितमानस के पन्नों को जलाया, कभी प्रभु श्री राम पर टिप्पणी की, इसी क्रम में कल ट्वीट कर माता लक्ष्मी जी का अपमान किया है. वहीं अखिलेश यादव का स्वामी प्रसाद मौर्य को लगातार सम्मानित करना, इसे बहुत ही घृणा की दृष्टि से देखा जाना चाहिए. शिशिर चतुर्वेदी ने योगी सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कल फिर से FIR दर्ज कराएंगे. इनपर FIR दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाए.  साथ ही राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की है.

    ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा, बीस सूत्री कमिटी ने उठाई केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदान की मांग

    Fir अखिल भारत हिन्दू महासभा अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश अपडेट न्यूज उत्तर प्रदेश खबर अपडेट जोहार लाइव धार्मिक टिप्पणी नेता नैशनल न्यूज माता लक्ष्मी यूपी कांग्रेस रामचरितमानस राष्ट्रद्रोह लक्ष्मी जी लखनऊ सपा सपा नेता समाजवादी पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य हिन्दू महासभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी के 11 नेताओं को मिली स्वागत की जिम्मेवारी, रोड शो के दौरान अलग-अलग चौक से गुजरेंगे पीएम मोदी
    Next Article पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

    Related Posts

    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर सख्त रुख, नगर निगम में मेयर ने की अहम बैठक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.