धनबाद : लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में चुनावी सभा के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने धनबाद स्थित चुनावी कार्यालय में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान नीरा यादव ने हेमंत सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार वर्षों में झामुमो की सरकार ने झारखण्ड को लूटखंड बना दिया है. जिसका परिणाम है कि आज मुख्यमंत्री और सहयोगी मंत्री के साथ अफसर जेल में हैं. भाजपा के कार्यकाल में जो सुविधाएं दी गयी थी झामुमो की सरकार ने रोक लगा दी. नौकरी देने की जगह नौकरी मांगने पर अभ्यर्थियों पर लाठी बरसाने का काम भी हेमंत सरकार ने किया है. सरकारी स्कूलों के रंग तो बदल दिए पर पढ़ाई के लिए शिक्षक नहीं मुहैया करवा पाई. बच्चों को ड्रेस के रंग नहीं बल्कि शिक्षकों की जरुरत है. महिलाओं के सम्मान में एक रुपये में होने वाली जमीन रजिस्ट्री को भी बंद करवा दिया. मंत्री और अफसर झारखण्ड को लूट रहे हैं. वहीं धनबाद लोकसभा पर असंगठित मजदूरों के बारे में पूछने पर कहा कि उनकी सरकार बनने पर सबसे पहले रोजगार मुहैया करवाना प्राथमिकता होगी.
भाजपा के कार्यकाल में जो सुविधाएं जनता को मिली उस पर झामुमो ने रोक लगा दी : नीरा यादव

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

