Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»इंडी एलायंस ने कोड वर्ड के जरिये झारखंड को बेच दिया : अरुण उरांव
    जोहार ब्रेकिंग

    इंडी एलायंस ने कोड वर्ड के जरिये झारखंड को बेच दिया : अरुण उरांव

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आलमगीर आलम मामले में कांग्रेस को घेरा. कहा कि इंडी एलाइंस ने कोड वर्ड के माध्यम से झारखंड को बेच दिया. मंत्री के करीबी के यहां से 37 करोड रुपए बरामद किए गए. कांग्रेस और जेएमएम के लिए कोड वर्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार करना नया नहीं है. भ्रष्टाचार के लिए वे हमेशा इसका उपयोग करते रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के घर से जो फाइल मिली थी, उसमें भी कोड वर्ड का जिक्र था. मंत्री के पीए ने भी मेंशन किया है कि किस काम के लिए किसे कितना कमीशन दिया गया और मंत्री को कितना कमीशन मिला है.

    चंपई आलमगीर को कैबिनेट से बर्खास्त करें

    उरांव ने कहा कि ईडी ने टेंडर में कमीशन लेने की विस्तृत जानकारी कोर्ट को दी है. चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उनसे पूछताछ की. पूछताछ में वीरेंद्र राम ने मंत्री को 3 करोड़ रुपए कमीशन देने की बात स्वीकारी. इसके बाद ही ईडी ने कार्रवाई की. मंत्री के पीए के नौकर के घर से नोटों का पहाड़ बरामद किया गया. भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने और नोट बरामद होने के बाद भी आलमगीर आलम में शर्म और नैतिकता नहीं बची है. पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को संज्ञान लेकर उन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए.

    विधानसभा चुनाव में भी जनता देगी जवाब

    उन्होंने कहा कि जनता इन लोगों की कारीस्तानी देख रही है. आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी. भ्रष्ट नेता, मंत्री और सरकार को उखाड़ फेंकेगी. उन्होंने कहा कि इंडी एलाइंस की करगुजारियों को देखते हुए उन्हें नया नाम हिज मास्टर करप्ट एलाइंस देना उचित होगा. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी स्वागत किया. कहा कि कोर्ट से भी हेमंत सोरेन को बेल नहीं मिल रहा है. इससे स्पष्ट होता है कि उन पर भ्रष्टाचार के कितने गंभीर आरोप हैं. इससे अन्य लोगों को भी सबक लेना चाहिए. इंडी एलाइंस वालों को भाजपा पर आरोप लगाने से बाज आना चाहिए.

    इंडी एलांयस झारखंड बेच भाजपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा के कार्यकाल में जो सुविधाएं जनता को मिली उस पर झामुमो ने रोक लगा दी : नीरा यादव
    Next Article सुदेश ने किया चंद्रप्रकाश के पक्ष में रोड शो

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.