Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 10:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»India AI Impact Summit में चमका ‘Jio Arogya AI’ : अब स्मार्ट मिरर और वॉयस AI डॉक्टर से मिनटों में होगा हेल्थ चेकअप
    ट्रेंडिंग

    India AI Impact Summit में चमका ‘Jio Arogya AI’ : अब स्मार्ट मिरर और वॉयस AI डॉक्टर से मिनटों में होगा हेल्थ चेकअप

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मिरर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियो पवेलियन पर प्रदर्शित ‘जियो आरोग्य AI’ ने प्राइमरी हेल्थकेयर के क्षेत्र में AI-आधारित क्लिनिक मॉडल पेश किया है। यह AI-पावर्ड सिस्टम कुछ ही मिनटों में मरीज के अहम हेल्थ पैरामीटर्स की स्क्रीनिंग कर उनका एनालिसिस करता है, संभावित रिस्क की पहचान करता है और जरूरत के मुताबिक स्पेशलिस्ट रेफरल की सलाह देता है। कंपनी का दावा है कि इसका मकसद देश के प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स को AI-इनेबल्ड क्लिनिक में बदलना है, ताकि दूरदराज़ इलाकों में भी फास्ट और अफोर्डेबल हेल्थकेयर उपलब्ध हो सके।

    इस सिस्टम में मरीज एक AI-एनेबल्ड डायग्नोस्टिक डिवाइस यानी स्मार्ट मिरर के सामने खड़ा होता है, जो आंखों, त्वचा और अन्य विज़ुअल संकेतों के आधार पर जरूरी रीडिंग लेता है। AI इन आंकड़ों का विश्लेषण कर प्रारंभिक हेल्थ असेसमेंट तैयार करता है। मरीज अपनी समस्या बोलकर ‘वॉयस AI डॉक्टर’ को बता सकता है। जरूरत पड़ने पर वॉयस AI डॉक्टर मरीज से अतिरिक्त सवाल भी पूछता है। इसकी खासियत यह है कि यह कई प्रमुख भारतीय भाषाओं में संवाद कर सकता है।

    ‘जियो आरोग्य AI’ मरीजों को अलग-अलग कैटेगरी में वर्गीकृत कर सकता है और जिन मामलों में तुरंत डॉक्टर की जरूरत हो, उन्हें प्राथमिकता से रेफर करता है। इससे डॉक्टरों का रूटीन वर्कलोड कम होने और गंभीर मामलों पर ज्यादा ध्यान देने में मदद मिल सकती है। कंपनी के अनुसार, AI सिस्टम केवल प्रारंभिक असेसमेंट तैयार करता है और दवा या अन्य मेडिकल सहायता डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं दी जाती।

    कंपनी का कहना है कि यह मॉडल मौजूदा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जहां कनेक्टिविटी उपलब्ध है, वहां AI क्लिनिक स्थापित किए जा सकते हैं। पोर्टेबल एक्स-रे और पोर्टेबल ईसीजी जैसे डिवाइस भी इससे जोड़े जा सकते हैं। साथ ही मरीज जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन कंसल्टेशन और दवाओं की डिजिटल ऑर्डरिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

    देश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार का फायदा उठाते हुए यदि जियो आरोग्य AI जैसे मॉडल बड़े पैमाने पर लागू होते हैं, तो यह शुरुआती जांच और विशेषज्ञ सलाह के बीच की दूरी कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    Also Read : सीएम हेमंत से मिले ग्लोबल स्कॉलर्स, झारखंड की नई शैक्षणिक पहचान पर चर्चा

    AI Clinic Model AI healthcare AI क्लिनिक मॉडल AI हेल्थकेयर artificial intelligence digital connectivity Digital Health Health Innovation Health Technology India AI Impact Summit India Healthcare Jio Arogya AI Jio Pavilion Online Consultation Portable ECG Portable X-Ray primary healthcare Smart Mirror telemedicine Voice AI Doctor आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंडिया AI इम्पैक्ट समिट ऑनलाइन कंसल्टेशन जियो आरोग्य AI जियो पवेलियन टेलीमेडिसिन डिजिटल कनेक्टिविटी डिजिटल हेल्थ पोर्टेबल ईसीजी पोर्टेबल एक्स-रे प्राइमरी हेल्थकेयर भारत स्वास्थ्य सेवाएं वॉयस AI डॉक्टर स्मार्ट मिरर हेल्थ इनोवेशन हेल्थ टेक्नोलॉजी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बोर्ड एग्जाम के दौरान नो ट्रैफिक जाम मिशन, खुद सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी
    Next Article बोर्ड परीक्षा के बीच डीसी की अपील- बच्चों की पढ़ाई के लिए शांत रखें शहर

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    झारखंड

    लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला

    May 26, 2026
    झारखंड

    हीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी

    May 26, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026

    लोहरदगा में हाथी का कहर, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला

    May 26, 2026

    हीटवेव से बेहाल झारखंड, पलामू-गढ़वा में लू का खतरा, कई जिलों में तेज आंधी-बिजली की चेतावनी

    May 26, 2026

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.