Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोर्ड परीक्षा के बीच डीसी की अपील- बच्चों की पढ़ाई के लिए शांत रखें शहर
    झारखंड

    बोर्ड परीक्षा के बीच डीसी की अपील- बच्चों की पढ़ाई के लिए शांत रखें शहर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एग्जाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : जिले में इन दिनों मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में चल रही हैं। हजारों छात्र-छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे अहम समय में जिला प्रशासन ने आम लोगों से खास अपील की है। डीसी अजय नाथ झा ने मंगलवार को जिलेवासियों से कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों, जुलूसों और शादी-विवाह जैसे आयोजनों में तेज ध्वनि वाले यंत्रों, खासकर डीजे, का इस्तेमाल करने से बचें।

    तेज आवाज से पढ़ाई पर पड़ रहा असर

    डीसी ने साफ कहा कि तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण से बच्चों की पढ़ाई और एकाग्रता प्रभावित होती है। परीक्षा के समय थोड़ी सी भी बाधा छात्रों की तैयारी पर असर डाल सकती है। उन्होंने कहा, “हमारे बच्चे ही हमारे सपनों का भविष्य हैं। उनकी पढ़ाई में व्यवधान डालना ठीक नहीं है। समाज के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें शांत माहौल मिले।”

    जरूरत हो तो कम आवाज वाले यंत्रों का करें उपयोग

    प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर किसी आयोजन में साउंड सिस्टम जरूरी हो, तो कम ध्वनि वाले यंत्रों का ही इस्तेमाल करें, ताकि आसपास पढ़ाई कर रहे छात्रों को परेशानी न हो। डीसी ने अभिभावकों, आयोजनकर्ताओं और आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है। प्रशासन को भरोसा है कि जिलेवासी पहले की तरह इस बार भी समझदारी और संवेदनशीलता दिखाएंगे।

    “आइए, बच्चों के सपनों को साकार करें”

    डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि यह समय बच्चों के सपनों को साकार करने का है। अगर पूरा समाज मिलकर सहयोग करे, तो छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।

    जिले में मैट्रिक व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हो रही हैं। इस महत्वपूर्ण समय में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने आमजनों से अपील की है कि वे धार्मिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में तेज ध्वनि वाले यंत्रों (डीजे आदि) के प्रयोग से परहेज करें।

    बच्चों की पढ़ाई व… pic.twitter.com/TJgta4Yd1j

    — IPRD BOKARO (@Iprd_Bokaro) February 17, 2026

    23 फरवरी को जरूर करें मतदान

    प्रशासन ने साथ ही नागरिकों से अपील की है कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 में 23 फरवरी को जरूर मतदान करें। “आपका वोट, आपके शहर की ताकत है। सशक्त नगर और स्वच्छ प्रशासन के लिए मतदान अवश्य करें।”

    Also Read : India AI Impact Summit में चमका ‘Jio Arogya AI’ : अब स्मार्ट मिरर और वॉयस AI डॉक्टर से मिनटों में होगा हेल्थ चेकअप

    Ajay Nath Jha Board Exam Civic Responsibility DC Appeal District Administration DJ ban Exam Preparation Intermediate Exam Matric Exam Municipality Elections 2026 Noise Pollution Peace during Exam peaceful environment public appeal Students' Studies अजय नाथ झा इंटरमीडिएट परीक्षा छात्रों की पढ़ाई जिला प्रशासन डीजे प्रतिबंध डीसी अपील ध्वनि प्रदूषण नगर पालिका चुनाव 2026 नागरिक जिम्मेदारी परीक्षा के दौरान शांति परीक्षा तैयारी बोर्ड परीक्षा मैट्रिक एग्जाम शांत वातावरण सार्वजनिक अपील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIndia AI Impact Summit में चमका ‘Jio Arogya AI’ : अब स्मार्ट मिरर और वॉयस AI डॉक्टर से मिनटों में होगा हेल्थ चेकअप
    Next Article सम्पा साहा ने कोर्ट में किया जनसंपर्क, मांगा अधिवक्ताओं का समर्थन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.