Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत से मिले ग्लोबल स्कॉलर्स, झारखंड की नई शैक्षणिक पहचान पर चर्चा
    झारखंड

    सीएम हेमंत से मिले ग्लोबल स्कॉलर्स, झारखंड की नई शैक्षणिक पहचान पर चर्चा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवासीय कार्यालय में आज यानी मंगलवार को खास माहौल देखने को मिला। हेमंत सोरेन से विदेशों में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे झारखंड के होनहार विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। सीएम ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    विदेशों में पढ़ रहे झारखंड के मेधावी छात्र पहुंचे मिलने

    सीएम से मिलने वालों में डॉ. रेजिना हांसदा (University of Edinburgh), डॉ. रिचर्ड टोप्पो (University of Oxford से मास्टर्स और इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज से पीएचडी), सुश्री माधुरी खलखो (School of Oriental and African Studies में पीएचडी), सुश्री रूबी हेंब्रम (London School of Economics में पीएचडी) और सुश्री नोलीना मिंज (University of St Andrews से मास्टर्स) शामिल रहीं। इन सभी ने सीएम का आभार जताया और कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति मजबूत विजन की वजह से आज झारखंड के बच्चे विदेशों में पढ़ाई कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

    छात्रवृत्ति योजना से खुल रहे नए रास्ते

    मुलाकात के दौरान छात्रों ने कहा कि सीएम की विदेश यात्रा के समय “जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना” के तहत पढ़ रहे छात्रों से उनकी मुलाकात एक प्रेरणादायक पहल थी। इससे राज्य के युवाओं में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने कहा कि सीएम की सोच है कि साल 2050 तक इस योजना के जरिए ज्यादा से ज्यादा बच्चे विदेश जाकर उच्च शिक्षा और रिसर्च करें और झारखंड का मान-सम्मान बढ़ाएं।

    आदिवासी छात्रों को आगे बढ़ाने की अपील

    स्कॉलर्स ने “गुरुजी” के सपनों को साकार करने की बात करते हुए राज्य के आदिवासी बच्चों को शिक्षा, पीएचडी और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बाद आज झारखंड के आदिवासी छात्र ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार की सोच साफ है – झारखंड के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर शिक्षा के अवसर देना। उन्होंने बताया कि फिलहाल हर साल 25 छात्र इस परदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा रहे हैं और आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

    Also Read : बाल सुधार गृह से तीन कैदी फरार… जानें

    Chief Minister's Residential Office Education news Hemant Soren Higher Education Jharkhand Government Kanke Road London School of Economics Marang Gomke Jaipal Singh Munda Oxford University Pardesiya Scholarship Scheme PhD ranchi research Scholarship School of Oriental and African Studies study abroad tribal students University of Edinburgh University of St Andrews आदिवासी छात्र उच्च शिक्षा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कांके रोड छात्रवृत्ति झारखंड सरकार परदेशीय छात्रवृत्ति योजना पीएचडी मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयूज रांची रिसर्च लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स विदेश में पढ़ाई शिक्षा समाचार स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज हेमन्त सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर पालिका चुनाव के लिए राज्य भर में कड़ी सुरक्षा, 7000 होमगार्ड्स होंगे तैनात
    Next Article चंदवा में दिल दहला देने वाला मंजर, ट्रेन से कटकर हाथी के बच्चे की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    Latest Posts

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026

    महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.