Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड का पहला देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिचालन के लिए तैयार
    झारखंड

    झारखंड का पहला देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिचालन के लिए तैयार

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर की ख्याति के मद्देनजर यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट तैयार किया गया है,इसके आरम्भ होते ही देवघर समेत संताल परगना के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

    देवघर एयरपोर्ट का टर्मिनल बिल्डिंग बन कर तैयार हो गया है और अब एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग को हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है। फिलवक्त टर्मिनल बिल्डिंग में क्लीनिंग वर्क लगभग पूरा हो चुका है।

    एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पिछले दिनों एयरपोर्ट के अंदर दुकानों को आवंटित कर दिया है, अब इनका स्टॉल भी तैयार हो चुका है। एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का लुक दिया गया है। रनवे पर जहाज उतरने के दौरान यात्रियों को बाबा बैद्यनाथ का मंदिर की प्रतिकृति दिखने लगेगा।

    इसके पूर्व 12 अगस्त को कैलिब्रेशन फ्लाइट से रनवे की जांच करने पहुंची एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने रनवे के दोनों छोर से लैंडिंग और टेक आफ कर टेस्टिंग पूरी की थी, इस पर एज लाइट लगाई जा चुकी है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल का ट्रायल भी हो चुका है। टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो चुका है।

    देवघर एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों की क्षमता वाला विमान उतर सकता है।ज्ञात हो कि देवघर एयरपोर्ट का शिलान्यास पीएम मोदी ने 25 मई 2018 को धनबाद से ऑनलाइन किया था।

    देवघर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई ढाई किलोमीटर है एवं इसकी चौड़ाई 45 मीटर है। इस रनवे पर एयर बस 320 तक उतारने की क्षमता होगी। जानकारी के मुताबिक यहां पर डीआरडीओ का जहाज भी उतरेगा, जिसके जहाज व पायलट के ठहराव की अलग व्यवस्था होगी।

    देवघर एयरपोर्ट के परिचालन होने से इस क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों के साथ–साथ अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। यहां पर आनेवाले भक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी भी होगी। बिहार, झारखंड और बंगाल के यात्रियों को सुविधा होगी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में केंद्रीय सरना समिति ने किया अरगोड़ा थाना का घेराव, आदिवासी जमीन पर कब्जा होने का लगा रहे आरोप
    Next Article रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में नियुक्ति घोटाले की जांच शुरू, 5 सदस्यीय केंद्रीय टीम पहुंची कैंपस

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.