Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में केंद्रीय सरना समिति ने किया अरगोड़ा थाना का घेराव, आदिवासी जमीन पर कब्जा होने का लगा रहे आरोप
    झारखंड

    रांची में केंद्रीय सरना समिति ने किया अरगोड़ा थाना का घेराव, आदिवासी जमीन पर कब्जा होने का लगा रहे आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2021Updated:November 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः आदिवासी जमीन पर हो रहे कब्जे के खिलाफ रैयतों के साथ केंद्रीय सरना समिति ने मोर्चा खोल दिया है. इन लोगों ने अरगोड़ा थाने का घेराव किया. इनका कहना है कि अरगोड़ा मौजा में रैयत और धार्मिक स्थल की जमीन पर कब्जा हो रहा है. इसमें पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया. करीब घंटे भर घेराव के बाद थाना से जांच का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे आदिवासी वापस लौट गए.

    अरगोड़ा थाने का घेराव कर रहे केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की का कहना है कि राज्य में लगातार आदिवासियों की जमीन पर गैर आदिवासियों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है और ऐसी घटनाएं प्रशासन की मिलीभगत से होती है. जिस जमीन पर कार्य हो रहा है, वह आदिवासियों का पहनाई जमीन है. जहां आदिवासी धार्मिक और सामाजिक कार्य करते हैं. इसकी सूचना केंद्रीय सरना समिति ने पूर्व में भी थाना को दी थी. सीओ से इसकी रिपोर्ट की मांग की गई थी. लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही दूसरे पक्ष ने काम करना शुरू कर दिया. पूछने पर दूसरे पक्ष ने बताया कि उन्हें थाना ने स्वीकृति दी है.

    रांची में आदिवासियों का प्रदर्शन
    थाना में प्रदर्शन कर रहे रैयत का कहना है कि यह जमीन उनके परदादा की है. इस जमीन की किसी भी प्रकार की कोई बिक्री नहीं हुई है. इसके बावजूद वहां माफियाओं के द्वारा जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है. जिसको लेकर पहले थाना में आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन जबरन सीओ के रिपोर्ट के बिना थानेदार कैसे जमीन के मामले में आदेश दे सकता है. गुस्साए ग्रामीणों ने थाना का घंटों घेराव किया. निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद ही आदिवासी ग्रामीण थाना से लौटे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार की नई कोविड गाइडलाइन, विदेश से झारखंड आने वालों को 7 दिन तक रहना होगा क्वारैंटाइन
    Next Article झारखंड का पहला देवघर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिचालन के लिए तैयार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.