Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»छठ के बाद बिहार चुनाव में जुटेंगे झारखंड राजद के नेता: कैलाश यादव
    झारखंड

    छठ के बाद बिहार चुनाव में जुटेंगे झारखंड राजद के नेता: कैलाश यादव

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैलाश यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र झारखंड राजद के तमाम वरिष्ठ नेता छठ पर्व के बाद बिहार जाकर क्षेत्रवार चुनावी कैंप और प्रचार अभियान चलाएंगे।

    उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता पहले से ही बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कार्य में जुटे हैं। इनमें झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा और अन्य कई संगठन पदाधिकारी शामिल हैं।

    कैलाश यादव ने कहा कि “झारखंड और बिहार दोनों सहोदर भाई जैसे हैं। एकीकृत बिहार के समय राजद की मजबूत उपस्थिति रही है और अलग राज्य बनने के बाद भी पार्टी ने झारखंड को कभी अछूता नहीं रखा।”

    उन्होंने आगे कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव हमेशा झारखंड में धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को मज़बूत करने और भाजपा जैसी सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए सक्रिय रहे हैं।

    तेजस्वी यादव को इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झारखंड राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सभी नेता बिहार जाकर गठबंधन को मज़बूत करने के लिए तत्पर हैं।

    ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं  पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। झारखंड से जाने वाले अधिकांश नेता दूसरे चरण की वोटिंग तक बिहार में रहेंगे।

    कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड के लाखों लोग जिनकी पारिवारिक जड़ें बिहार से जुड़ी हैं, वे इस चुनाव में राजद और गठबंधन उम्मीदवारों को पूरा समर्थन देंगे।

     

     

    इंडिया गठबंधन कैलाश यादव गठबंधन दल गौतम सागर राणा छठ पर्व झारखंड राजद झारखंड राजनीति तेजस्वी यादव धर्मनिरपेक्ष राजनीति बिहार चुनाव 2025 बिहार प्रचार अभियान बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा विरोध राजद नेता लालू प्रसाद यादव संजय प्रसाद यादव संजय सिंह यादव सत्यानंद भोक्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार अपराधी ले भागे 70 हजार
    Next Article मां से अवैध संबंध के शक पर चाचा की ह’त्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.