Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, नेत्रहीन रेप पीड़ित के होने वाले बच्चे के नाम सरकार 10 लाख करे फिक्स डिपॉजिट
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, नेत्रहीन रेप पीड़ित के होने वाले बच्चे के नाम सरकार 10 लाख करे फिक्स डिपॉजिट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने नेत्रहीन रेप पीड़ित की क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई की। प्रार्थी के अधिवक्ता शैलेश पोद्दार ने पैरवी की। कोर्ट ने बुधवार को नेत्रहीन रेप पीड़ित आदिवासी युवती के मामले में राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह आने वाले बच्चे के नाम पर नेशनल बैंक में 10 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट कराए, ताकि 21 वर्ष होने पर यह राशि उस बच्चे को मिल सके।

    कोर्ट ने पीड़ित के लिए विकलांग पेंशन चालू करने का भी निर्देश सरकार को दिया। राज्य सरकार को यह भी निर्देश दिया है कि वह आने वाले बच्चे के प्री डिलीवरी एवं पोस्ट डिलीवरी की जिम्मेदारी वहन करे। कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि इस तरह के मामलों को देखते हुए रांची में शेल्टर होम खोलने पर विचार किया जाए।

    कोर्ट ने हाई कोर्ट के इस आदेश को राज्य के मुख्य सचिव, समाज कल्याण महिला और बाल विकास विभाग के सचिव, रांची डीसी एवं डालसा, रांची के सचिव को भी भेजने का निर्देश दिया है। यह आदेश राज्य सरकार को देते हुए कोर्ट ने मामले को निष्पादित कर दिया।

    इससे पहले मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान रिम्स निदेशक ने कोर्ट को बताया कि पीड़ित का गर्भपात नहीं हो सकता है। क्योंकि, वह 28 सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद कोर्ट ने रिम्स, राज्य सरकार और प्रार्थी के अधिवक्ता को इस मामले में आगे क्या किया जा सकता है इस पर आपस में बैठकर विचार करने को कहा था।

    उल्लेखनीय है कि पीड़ित नगड़ी थाना क्षेत्र में रहती है। उसके साथ वर्ष 2018 में पहली बार रेप हुआ। उसके साथ फिर से रेप की घटना हुई, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए कोर्ट से गर्भपात कराने की गुहार लगाई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में दल बदल मामले में बाबूलाल मरांडी की याचिका पर सुनवाई 22 सितंबर को
    Next Article लातेहार : पिकअप वाहन पर लदे 65 पेटी प्रतिबंधित दवाएं जब्त, चालक गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.