Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»न दिल्ली से चलेगी और न ही रांची से, झारखंड की सरकार गांव से चलेगी : सीएम
    झारखंड

    न दिल्ली से चलेगी और न ही रांची से, झारखंड की सरकार गांव से चलेगी : सीएम

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को धनबाद के बलियापुर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 408.39 करोड़ रुपये से अधिक की 71 योजनाओं का उद्घाटन तथा 122 करोड़ रुपये से अधिक की 135 योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उन्होंने 376497 लाभुकों के बीच 418 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया.

    मुख्यमंत्री ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की सरकार न दिल्ली से चलेगी और न ही रांची, झारखंड की सरकार गांव से चलेगी. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है या नही इसका आंकलन करने मैं खुद हर जगह पहुंच रहा हूं. उन्होंने कहा कि आज भी राज्य के ग्रामीणों को नहीं पता है कि उनके प्रखंड के बीडीओ कौन है? डीसी, एसपी की जानकारी होना तो उनके लिए दूर की बात है. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने क्या किया यह देख कर चिंता होती है. यही वजह है कि इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच सके.

    उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड के टनल में किसी नेता, अधिकारी का बेटा फंसा होता तो हम देखते कि कैसे उचित कार्रवाई में इतनी विलंब होती. उन्होंने कहा कि अब झारखंड में कोई भी उद्योग स्थापित होगा तो उसमें 75% स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा. साथ ही, किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं, जैसे बिरसा और पशुधन योजना, गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना, और छात्रों के लिए 15 लाख तक का लोन प्रदान किया जा रहा है. जनवरी 2019 में 16 लाख लोगों को पेंशन मिली है, और अब तक 36 लाख पेंशन दी जा चुकी है. साथ ही, किसानों को आठ लाख केसीसी कार्ड भी प्रदान किए गए हैं, जो डबल इंजन के किसी सरकार से कहीं बड़ा कदम है.

    उन्होंने आगे कहा कि राज्य अलग होने के बाद, खजाना भरने के बजाय राज्य को गरीबी और पिछड़ापन मिला. उन्होंने पूर्व की रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने राशन के लिए 11 लाख गरीब गुरबा के राशन कार्ड को ही डिलीट कर दिया. वहीं केंद्र की सरकार ने तो लोकडाउन के दौरान गरीब मजदूरों को भूख से मरने के लिए उन्हें सड़को पर ही छोड़ दिया था, लेकिन झारखंड राज्य के गरीब मजदूरों को उस विकट स्थिति में हवाई जहाज से उन्हें वापस घर पहुंचाने वाला देश का पहला राज्य बना. उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष पैसे के दम पर एन-केन-प्रकरेण, विधायकों को तोड़ना और राज्य सरकार की छवि खराब करने काम करती है. उन्होंने कहा कि बेटीओं को भी बोझ नहीं बनने देने के लिए सावित्री बाई फुले योजना के तहत चार बेटियों को योजना का लाभ होगा.

    ये भी पढ़ें: सांसदों के निलंबन के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, घटक दलों ने जिला मुख्यालय के समक्ष दिया धरना

    आज की खबर आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदामोदर बचाओ आंदोलन कमिटी के विस्तार को लेकर बैठक, नमामि गंगे योजना पर हुई चर्चा
    Next Article अदालत का फैसला, रेप व हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.