Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार दे रही है निःशुल्क आवासीय कोचिंग, 19 नवंबर तक करें आवेदन
    झारखंड

    झारखंड सरकार दे रही है निःशुल्क आवासीय कोचिंग, 19 नवंबर तक करें आवेदन

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read158
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक नई पहल की है। सरकार द्वारा “झारखंड अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम” के तहत JEE (इंजीनियरिंग) और NEET (मेडिकल) परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। यह योजना अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही है।

    परियोजना निदेशक संजय कुमार भगत ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली जनजातीय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्रदान करना है, ताकि वे आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना डॉक्टर या इंजीनियर बनने के अपने सपनों को साकार कर सकें। यह झारखंड सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जो राज्य के जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है।

    कार्यक्रम के तहत कुल 300 विद्यार्थियों को हिंदपीढ़ी, रांची स्थित मल्टीपर्पस हॉल-कम-ट्रेनिंग सेंटर में आवासीय कोचिंग दी जाएगी। इसका संचालन मोशन एजुकेशन, कोटा द्वारा किया जा रहा है, जिसे झारखंड सरकार ने अधिकृत किया है। चयनित विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उच्चस्तरीय कोचिंग, लड़के और लड़कियों के लिए पृथक छात्रावास, अध्ययन सामग्री, ई-कॉन्टेंट युक्त टैबलेट, पुस्तकालय और डिजिटल अध्ययन की सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

    इस योजना के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो झारखंड के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हों, राज्य के स्थायी निवासी हों, और जिनके माता-पिता नियमित सरकारी सेवा में न हों। जो विद्यार्थी अन्य सरकारी कोचिंग योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को जाति प्रमाणपत्र, अंकतालिका, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे।

    इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए www.jharkhandshikshanutthan.com वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या नजदीकी ITDA या जिला कल्याण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संबंधित कार्यालय में जमा करने होंगे।

    विद्यार्थियों का चयन दस्तावेज सत्यापन और मेरिट / स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को पोर्टल या विभागीय सूचना माध्यम से कोचिंग की शुरुआत की तारीख और रिपोर्टिंग से संबंधित निर्देश दिए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2025, अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

    अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी www.jharkhandshikshanutthan.com वेबसाइट पर दिशानिर्देश पढ़ सकते हैं या 9251664830 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर QR कोड भी उपलब्ध है, जिसे स्कैन कर सीधे आवेदन पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है।

    Also Read : कर्ज से परेशान युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली ला’श

    19 नवंबर तक करें आवेदन apply by November 19 Jharkhand government is providing free residential coaching झारखंड सरकार दे रही है निःशुल्क आवासीय कोचिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्ज से परेशान युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली ला’श
    Next Article बंदूक की नोक पर धमकाया और फिर लूट लिए ठेकेदार के दस लाख

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.