Ranchi : झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक रविवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से होली के अवसर पर अवकाश को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने इस बात पर विचार किया कि त्योहार के दौरान कर्मचारियों को पर्याप्त समय मिल सके और कामकाज व्यवस्थित तरीके से संचालित हो।
3 और 4 मार्च को पूरी तरह बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं
बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि होली के उपलक्ष्य में राज्य की सभी कूरियर कंपनियां 3 मार्च (मंगलवार) और 4 मार्च (बुधवार) को बंद रहेंगी। यानी होली के मौके पर लगातार दो दिनों तक कूरियर सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। एसोसिएशन ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी पार्सल और दस्तावेज समय से पहले भेज दें।
निकाय चुनाव विजेताओं को दी बधाई
बैठक के दौरान अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने झारखंड में हाल ही में हुए निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी मेयर, अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जनप्रतिनिधि शहरों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
होली पर सद्भाव और भाईचारे की अपील
अध्यक्ष ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ, लेकिन आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए मनाएं।
ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में प्रदीप राजगढ़िया, सुरेश शर्मा, दीपक कुमार पंकज, गंगेश ठाकुर, सिकदर विजेता, पप्पू, त्रिपुरारी मिश्रा, अमरेंद्र, राजीव सिंह, अशोक मुरारका समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Also Read : जमशेदपुर में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

