झारखंड विधानसभा मानसून सत्र : विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन विपक्ष के हंगामे के बाद सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ दिये आपत्तिजनक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए माफी की मांग कर रहे थे।

सत्र के पहले दिन सभापति का चुनाव किया गया। स्पीकर ने इस सत्र के लिए 5 सभापतियों के नाम की घोषणा की। जिसमें स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, बिरंची नारायण और नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं।