Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : गढ़वा में गरजे योगी आदित्‍यनाथ, अब अयोध्‍या में केवल जयश्री राम की गूंज
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : गढ़वा में गरजे योगी आदित्‍यनाथ, अब अयोध्‍या में केवल जयश्री राम की गूंज

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 500 वर्षों के पश्चात यह अवसर आया है और आप सब बधाई के पात्र हैं। उत्तर प्रदेश भगवान राम की जन्मभूमि है, कृ​ष्ण की जन्मभूमि है, देवाधि-देव महादेव की भूमि है। अभी 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण लंबित मामले का समाधान कर दिया है और अयोध्या में केवल और केवल जय श्रीराम होगा। योगी ने कहा कि ये चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जब इस देश के अंदर मोदी जी ने दूसरी बार शपथ लेकर देश की वर्षों से लंबित आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्यकाल प्रारंभ किया है, तो जो वर्षों से हम सब की इच्छा थी, वह पूरी हुई, आप सबका हृदय से अभिनंदन।

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्‍टार प्रचारक योगी ने अपनी पहली जनसभा में आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा यहां कांग्रेस की मदद करने आई है। यह वही कांग्रेस है, वही आरजेडी है, जिसने बाबा साहेब का अपमान किया था। कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद में जाने से रोकने का प्रयास किया था, हराने का प्रयास किया था।

    इसी कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 को थोपा था। बाबा साहेब धारा 370 का विरोध करते रहे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। जब 67 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी आए तो बाबा साहेब का वास्तविक सम्मान किया और कश्मीर से धारा 370 हटाया। आज हम भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आए हैं, तो आप सबको आमंत्रण देता हूं कि रघुवर दास जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाइए और अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आएं।

    सीएम योगी ने पलामू की जनसभा में बोलते हुए कहा कि हम सब भगवान राम के अनुयायी हैं और भगवान राम ने भेदभाव रहित, छुआछूत व अस्पृश्यता से मुक्त समाज की स्थापना कर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का काम हजारों वर्ष पहले किया था। राम जन्मभूमि के समय जो आंदोलन चला था, उसमें भी बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का, यह कहकर झारखण्ड निकला था। उस समय का एक-एक बच्चा आज युवा हो चुका होगा। उसे जब हिसाब देना होगा तो वह भी कहेगा एक ईंटा मेरा भी गया था मंदिर निर्माण में।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, हर बीपीएल परिवार को नौकरी समेत किए ये वादे
    Next Article झाविमो के सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने सदर प्रखंड के कई गांवों में चलाया सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.