Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : देवघर विधानसभा सीट पर भाजपा और राजद में होती है सीधी टक्कर
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : देवघर विधानसभा सीट पर भाजपा और राजद में होती है सीधी टक्कर

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : देवघर विधानसभा सीट कई मायने में महत्वपूर्ण है. विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योर्तिलिंग बाबा बैद्यनाथ की पावन भूमि होने के कारण यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है. वहीं, झारखंड राज्य बनने के बाद इस सीट पर भाजपा और राजद की सीधी टक्कर होती रही है. फिलहाल भाजपा के नारायण दास लगातार दो टर्म से यहां के विधायक हैं. इस बार भी पार्टी उन्हीं पर भरोसा जता सकती है. क्योंकि वे सीटिंग एमएलए हैं. वैसे 2019 में भाजपा के प्रत्याशी देने के बाद भी एनडीए गठबंधन के अन्य दल आजसू और लोजपा ने अपना-अपना प्रत्याशी इस सीट से दे दिया था. नतीजतन, भाजपा प्रत्याशी नारायण दास मात्र 2857 वोट से किसी तरह जीत पाए थे. जबकि लोजपा और आजसू प्रत्याशियों ने मिलकर 10896 वोट लाए थे. यानी लोजपा और आजसू के प्रत्याशियों ने भाजपा के प्रत्याशी का ही वोट काटा. अगर इस बार भी कुछ ऐसा माहौल बना तो नारायण दास की मुश्किलें बढ़ सकती है. क्योंकि राजद के सुरेश पासवान पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं.

    प्रत्याशी को लेकर इंडिया गठबंधन में भी खींचतान

    2019 के विधानसभा चुनाव में सुरेश पासवान दूसरे स्थान पर रहे थे. इसलिए इंडिया गठबंधन में राजद प्रत्याशी का दावा इस सीट को लेकर सबसे मजबूत हो जाता है. हालांकि, इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दल झामुमो और कांग्रेस भी इस सीट को लेकर कदमताल कर रहे हैं. कांग्रेस ने तो बजाप्ता देवघर विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम की रायशुमारी भी की. वहीं कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा भी था कि देवघर और सारठ सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी खड़ा हो. उन्होंने पार्टी आलाकमान से इन दोनों सीट को लेकर वकालत करने का भी भरोसा स्थानीय कार्यकर्ताओं को दिया था. जिसके बाद राजद खेमे में नाराजगी देखी जा रही है. वहीं, झामुमो भी इस दिशा में ताल ठोंक रहा है. जबकि जदयू के कामेश्वरनाथ दास ने भी क्षेत्र भ्रमण शुरू कर दिया है. उनका दावा है कि जदयू यहां से पहले जीत चुकी है. अगर पार्टी मौका दे तो भाग्य आजमा सकते हैं. हालांकि अबतक किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. देवघर विधानसभा की सीट सुरक्षित (एससी) है. यानी से अनुसूचित जाति के उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकते हैं.

    पिछली बार किसे, कितने वोट मिले थे

    नारायण दास (भाजपा)-95,140 (विजयी)

    सुरेश पासवान (राजद)-92,283

    निर्मला भारती (जेवीएम)-9,919

    बजरंगी महथा (लोजपा)-6,382

    संतोष पासवान (आजसू)-4,514

    कब, कौन विधायक रहे

    2019-नारायण दास (भाजपा)

    2014-नारायण दास (भाजपा)

    2009-सुरेश पासवान (राजद)

    2005-कामेश्वरनाथ दास (जदयू)

    2000-सुरेश पासवान (राजद)

    Also Read: दिन-दहाड़े नन बैंकिंग एजेंट से 51 हजार की लूट, तीन बदमाश फरार

    2019 elections 2019 चुनाव assembly elections Bjp candidates Congress Deoghar Electoral Contest Electoral History India Alliance Jdu jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Jmm Johar Live Local Issues Narayan Das Politics Reserved Seat Rjd Scheduled Caste Suresh Paswan Today News Vote Percentage अनुसूचित जाति इंडिया गठबंधन उम्मीदवार कांग्रेस चुनावी इतिहास चुनावी मुकाबला जदयू जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज देवघर नारायण दास भाजपा राजद राजनीति विधानसभा चुनाव वोट प्रतिशत सुरक्षित सीट सुरेश पासवान स्थानीय मुद्दे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिन-दहाड़े नन बैंकिंग एजेंट से 51 हजार की लूट, तीन बदमाश फरार
    Next Article देवघर में चोरों का आतंक, दो घरों से नकदी, जेवरात समेत लाखों की चोरी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.