देवघर: चितरा थाने के बरमसिया गांव के पास तीन बदमाशों ने दिन-दहाड़े नन बैकिंग कंपनी के एजेंट विवेक सिंह को पिस्टल सटा कर 51 हजार लूट लिये. घटना उस समय हुई, जब विवेक महिला से कलेक्शन कर अपने ब्रांच लौट रहे थे. वारदात की जानकारी पाकर चितरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. विवेक सिंह फ्यूजन फाइनेंस के एजेंट हैं और फतेहपुर ब्रांच में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि करौं प्रखंड के भलगढ़ा और तेलियाडीह गांव की महिला समूह के 36 ग्राहकों से 51 हजार 120 रुपए वसूल कर अपने ब्रांच फतेहपुर लौट रहे थे. इसी दौरान बरमसिया गांव के पास ओवरटेक कर तीन बदमाशों ने बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया. इसके बाद एक बदमाश ने पिस्टल सटा कर रुपए से भरा बैग छीन लिया. तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे को रूमाल से ढंक रखा था, ताकि उनकी पहचान नहीं सके. लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एजेंट का मोबाइल भी छीन लिया था और थोड़ी दूर ले जाकर उसे फेंक दिया था.
दिन-दहाड़े नन बैंकिंग एजेंट से 51 हजार की लूट, तीन बदमाश फरार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

