Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जेवर कारोबारी के बेटे को किया अगवा, मांगी 20 लाख फिरौती और फिर…मची चीख-पुकार
    क्राइम

    जेवर कारोबारी के बेटे को किया अगवा, मांगी 20 लाख फिरौती और फिर…मची चीख-पुकार

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2023Updated:October 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां एक जेवर कारोबारी के बेटे को अपराधियों ने अगवा करके 20 लाख की फिरौती मांगी और फिर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र का शव कुमारबाग स्टील प्लांट परिसर स्थित पोखर से देर रात बरामद किया गया. मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसमें से एक आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है. मृतक के दोनों हाथ पीछे करके रस्सी से बांधे गए थे. पिटाई के साथ उसकी आंख निकालने का भी प्रयास किया गया था. छात्र आशीष बुधवार को स्कूल से नहीं लौटा. अपहर्ताओं ने उसके परिजनों से 20 लाख की फिरौती मांगी थी.

    क्या है मामला

    जानकारी के मुताबिक, छात्र आशीष कुमार बेतिया के कुमारबाग हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था. बुधवार को वह स्कूल गया. दोपहर बाद से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. इसी बीच बदमाशों ने आशीष कुमार के परिजनों को फोन करके 20 लाख की रकम फिरौती में मांगी थी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर तक परिजनों को बदमाशों ने समय दिया था और पुलिस को बताने या रकम नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी उसके बाद से एसपी के नेतृत्व में छात्र की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी.

    20 लाख की फिरौती मांगी और फिर हत्या Bihar Crime Update Bihar's Bettiah body recovered from pond in Kumarbagh Steel Plant complex demanded ransom of Rs 20 lakh and then murdered four in police custody jeweler's son kidnapped Johar Live patna चार पुलिस हिरासत में जेवर कारोबारी के बेटे को किया अगवा जोहार लाइव पटना बिहार के बेतिया बिहार क्राइम अपडेट शव कुमारबाग स्टील प्लांट परिसर स्थित पोखर से बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदूसरे दिन भी चला बुलडोजर, दर्जनों आशियाने हुए जमींदोज
    Next Article ट्रक और पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 15 घायल

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    क्राइम

    रांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    क्राइम

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    क्राइम

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.