Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 11:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»जेरेमी ने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, प्रधानमंत्री ने जेरेमी को बधाई दी
    खेल

    जेरेमी ने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, प्रधानमंत्री ने जेरेमी को बधाई दी

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बर्मिंघम: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने खेलों के दो नए रिकॉर्ड के साथ रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता. युवा ओलंपिक 2018 चैंपियन जेरेमी ने पुरुष 67 किग्रा वर्ग में दबदबा बनाते हुए कुल 300 किग्रा (140 किग्रा और 160 किग्रा) वजन उठाया.

    उन्होंने समोआ के वेइपावा नीवो इयोन 293 किग्रा (127 किग्रा और 166 किग्रा) और नाइजीरिया के इडिडियोंग जोसेफ उमोआफिया 290 किग्रा (130 किग्रा और 160 किग्रा) को पछाड़ा जिन्हें क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिला.

    आइजोल के 19 साल के जेरेमी ने खेलों का स्नैच (140 किग्रा) और कुल भार (300 किग्रा) का रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस दौरान वह चोटिल होने से भी बचे क्योंकि क्लीन एवं जर्क के प्रयास के दौरान दो बार वह काफी दर्द में दिखे.

    जेरेमी ने स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 140 किग्रा वजन उठाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इडिडियोंग पर 10 किग्रा की बड़ी बढ़त बनाई. उन्होंने 136 किग्रा के प्रयास के साथ शुरुआत की थी.

    भारत का यह पांचवां पदक है. इससे पहले मीराबाई चानू (स्वर्ण), संकेत सरगर (रजत), बिंदियारानी देवी (रजत) और गुरुराज पुजारी (कांस्य) ने शनिवार को पदक जीते. राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज लालनेहतलुआंगा के बेटे जेरेमी ने मुक्केबाजी में भी हाथ आजमाए थे लेकिन भारोत्तोलन से जुड़ गए क्योंकि इसमें सफल होने के लिए सिर्फ ताकत की जरूरत थी जिससे वह इसके प्रति आकर्षित हुए.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरेमी को बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही ! जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई, जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है. छोटी सी उम्र में उन्होंने अपार गौरव और यश हासिल किया है. उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइरफान अंसारी बनने वाले थे स्वास्थ्य मंत्री, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा से हुई थी पूरी बात
    Next Article हजारीबाग: पुलिस ने 12 दिनों से लापता युवक का  शव बरामद किया, दोस्तों ने ही की थी हत्या

    Related Posts

    खेल

    RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज…

    July 8, 2025
    खेल

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025
    खेल

    एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत : क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने जमकर की तारीफ

    July 7, 2025
    Latest Posts

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन की मदद से 126 लीटर अवैध शराब जब्त

    July 11, 2025

    भारत में टेस्ला की एंट्री: 15 जुलाई को मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा

    July 11, 2025

    शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    July 11, 2025

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, बस से उतारकर 9 यात्रियों को गो’लियों से भूना

    July 11, 2025

    बिहार के ये पांच रूट शिवभक्तों के लिए हैं सबसे उपयुक्त… जानें विस्तृत जानकारी

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.