Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»लालू यादव के बयान पर JDU का पलटवार : ‘आपके परिवार ने पहले ही कर दिया राजनीतिक पिंडदान’
    बिहार

    लालू यादव के बयान पर JDU का पलटवार : ‘आपके परिवार ने पहले ही कर दिया राजनीतिक पिंडदान’

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JDU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : PM नरेंद्र मोदी के गया दौरे को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बयान पर JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। लालू यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा था कि PM मोदी गया में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का राजनीतिक पिंडदान करने आ रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव की राजनीति पहले ही ‘संक्रमित और क्षतिग्रस्त’ हो चुकी है, और उनके परिवार ने उनका राजनीतिक पिंडदान पहले ही कर दिया है।

    नीरज कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा, “लालू यादव चरवाहा विद्यालय के ‘कुलाधिपति’ रहे हैं। पुरखों और जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने वाले लालू की राजनीति पहले से ही खत्म हो चुकी है। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियों ने उनकी राजनीति में आग लगा दी है। उन्हें दुश्मन ढूंढने की जरूरत नहीं, क्योंकि घरवाले ही उनकी राजनीति को खत्म करने के लिए काफी हैं।”

    PM मोदी का गया दौरा और विकास योजनाएं

    नीरज कुमार ने आगे कहा कि PM नरेंद्र मोदी बिहार के लिए विकास की सौगात लेकर आ रहे हैं। PM आज गया में करीब 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, वे दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली ट्रेन, अमृत भारत एक्सप्रेस, गया और दिल्ली के बीच चलेगी, जबकि दूसरी बौद्ध सर्किट ट्रेन वैशाली और कोडरमा को जोड़ेगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य रेल संपर्क को मजबूत करना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

    बिहार की सियासत में हलचल

    PM के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। JDU ने नीतीश कुमार को ‘विकास पुरुष’ बताते हुए कहा कि बिहार की जनता 2025 में लालू यादव की राजनीति का पिंडदान करने के लिए तैयार है। वहीं, राजद और JDU के बीच इस बयानबाजी ने एक बार फिर सूबे के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

    Also Read : ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से, टीम इंडिया का ऐलान, स्पिनर गौहर सुल्ताना ने लिया संन्यास

    JDU's counter attack on Lalu Yadav's statement: 'Your family has already done political Pinddaan' लालू यादव के बयान पर JDU का पलटवार : 'आपके परिवार ने पहले ही कर दिया राजनीतिक पिंडदान'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से, टीम इंडिया का ऐलान, स्पिनर गौहर सुल्ताना ने लिया संन्यास
    Next Article रांची यूनिवर्सिटी ने जारी की ग्रेजुएशन सेमेस्टर-1 परीक्षा की डेटशीट, 2 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.