Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से, टीम इंडिया का ऐलान, स्पिनर गौहर सुल्ताना ने लिया संन्यास
    खेल-सिनेमा

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से, टीम इंडिया का ऐलान, स्पिनर गौहर सुल्ताना ने लिया संन्यास

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ICC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। इस बार यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान 19 अगस्त को किया गया, जिसमें हरमनप्रीत कौर को कप्तान और स्मृति मंधाना को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

    पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगी 8 खिलाड़ी

    भारतीय टीम में इस बार 8 ऐसे चेहरे शामिल हैं जो पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे। इनमें प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव और श्री चरणी के नाम शामिल हैं। वहीं, हरमनप्रीत कौर के लिए भी यह बतौर कप्तान पहला वनडे वर्ल्ड कप होगा।

    उत्साह के बीच आई निराशा की खबर

    जहां वर्ल्ड कप को लेकर देशभर में उत्साह है, वहीं भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक भावुक कर देने वाली खबर भी सामने आई है। टीम इंडिया की अनुभवी स्पिनर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।

    गौहर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, “मुस्कुराते हुए अलविदा। वर्षों तक गर्व, जुनून और उद्देश्य के साथ भारतीय जर्सी पहनने के बाद, अब समय आ गया है कि मैं अपने क्रिकेट सफर के सबसे भावुक पल को लिखूं। यादों से भरे दिल और कृतज्ञता से भरी आंखों के साथ मैं खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करती हूं।”

    उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए कहा, “हैदराबाद की धूल भरी गलियों से लेकर विश्व क्रिकेट के भव्य मंचों तक यह सफर किसी सपने से कम नहीं रहा है। पसीने, त्याग और अनगिनत घंटों की खामोशी से रचा-बसा।”

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Gouher Sultana (@megouhersultana)

    गौहर ने अपने साथ खेलने वाली साथियों, कोचों, चयनकर्ताओं और अपने परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। खासकर अपनी मां और बहन को उन्होंने अपना सहारा और प्रेरणा बताया।

    गौहर सुल्ताना का करियर

    गौहर सुल्ताना ने भारत के लिए कुल 50 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 66 विकेट झटके। उनकी औसत 19.39 और इकॉनमी रेट 3.32 रही। बल्लेबाजी में उन्होंने 96 रन बनाए। वहीं 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने 29 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनकी गेंदबाजी औसत 26.27 और इकॉनमी रेट 5.73 रही। गौहर ने आखिरी बार 2014 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था और उसी वर्ष बांग्लादेश में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह टीम से बाहर हो गई थीं।

    Also Read : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, ग्लोबल संकेत भी कमजोर

    ICC Women's ODI World Cup 2025 starts from September 30 ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से spinner Gauhar Sultana retires Team India announced टीम इंडिया का ऐलान स्पिनर गौहर सुल्ताना ने लिया संन्यास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन में बसे भारतीय कारोबारी लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article लालू यादव के बयान पर JDU का पलटवार : ‘आपके परिवार ने पहले ही कर दिया राजनीतिक पिंडदान’

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः श्वेता और अभय के कहने पर एजेंट लाते थे कैंडिडेट, सीआईडी के सामने एबाद का नया खुलासा

    August 23, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.